अमेरिकी वीडियोगेम ओवरवॉच का कैरेक्‍टर मां काली जैसा, शुरू हुआ विवाद

न्‍यूयॉर्क। अमेरिका में एक वीडियो गेम ओवरवॉच इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन अब इस वीडियो गेम के साथ एक विवाद भी जुड़ गया है। इस वीडियो गेम के एक कैरेक्‍टर को सिमांत्रा को बिल्‍कुल मां काली जैसा दिखाया गया है। इसी को लेकर अमेरिका में बसे एक हिंदु लीडर ने गेम मेकर्स से अपील कर डाली है।

overwatch-video-game-us

हिंदु नेता राजन जेद ने गेम मेकर्स पर आरोप लगाया है कि ओवरवॉच में जिस कैरेक्‍टर सिमांत्रा को दिखाया गया है वह बिल्‍कुल मां काली जैसी दिखती है।

उनका कहना है कि मां काली की मंदिर में स्‍थापना करके उनकी पूजा होती है इसलिए इसे किसी वीडियो गेम का कैरेक्‍टर नहीं बनाया जा सकता है। उन्‍होंने इसे पूरी तरह से गलत बताया है।

ओवरवॉच को दो महीने पहले लांच हुआ था और अभी यह वीडियो गेम भारत में लांच नहीं हुआ है। हालांकि राजन की इस मांग को कई लोगों ने उनकी सनक बताया है और उनका कहना है कि राजन मामले को तूल दे रहे हैं।

इस वीडियोगेम में खेल के बीच में कैरेक्‍टर अपनी स्किन बदल लेता है। सिमांत्रा नामक जिस कैरेक्‍टर का जिक्र हुआ है उसे 1000 प्‍वाइंट्स कलेक्‍ट करने के बाद मां काली की तरह रूप दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+