बिलावल से शादी के लिए पति को छोड़ने को थीं तैयार! पकड़ी गईं थीं रंगे हाथ, फिर मंत्री बनीं हिना रब्बानी
हिना रब्बानी खार को पाकिस्तान का नया विदेश राज्य मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान का विदेश मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
इस्लामाबाद, अप्रैल 19: पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो गया है। बहुत चर्चे और देरी के बाद मंगलवार को ऐवान-ए-सदर में एक शपथ ग्रहण समारोह में पहले चरण में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट ने शपथ ली है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के इनकार के बाद सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजारानी ने कैबिनेट के सदस्यों को शपथ दिलाई है। लेकिन, शहबाज शरीफ कैबिनेट की एक सदस्य फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं और उनका नाम है हिना रब्बानी खार... जो एक बार फिर से पाकिस्तान की मंत्री बनी हैं।

हिना रब्बानी खान के चर्चे
शहबाज शरीफ मंत्रिमंडल में चुने जाने के फौरन बाद हिना रब्बानी खार पाकिस्तान और भारतीय मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है और उन्होंने मंगलवार को शहबाज शरीफ के 34 सदस्यीय कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। हिना रब्बानी खार को राज्य मंत्री बनाया गया है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सदस्य, हिना रब्बानी खार एक प्रशंसित राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने फरवरी 2011 से मार्च 2013 तक पाकिस्तान के 21वें विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया है। अपनी राजनीतिक योग्यता के अलावा, हिना रब्बानी खार को उनके उत्तम दर्जे के सार्टोरियल सेंस के लिए भी जाना जाता है।

बन सकती हैं विदेश राज्य मंत्री
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिना रब्बानी खार को पाकिस्तान का नया विदेश राज्य मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान का विदेश मंत्री बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, बिलावल भुट्टो ने मंत्री पद का शपथ नहीं लिया है और ना ही उनका नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए डाला गया था, लेकिन माना जा रहा है, कि बिलावल भुट्टो ही पाकिस्तान के अगले विदेश मंत्री होंगे, जबकि हिना रब्बानी खार को अगला विदेश राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। हिना रब्बानी और बिलावल भुट्टो दोनों एक ही पार्टी से हैं और दोनों के बीच के अफेयर के चर्चे ने एक वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

स्टाइल के लिए हैं प्रसिद्ध
हमें उसकी टीम द्वारा प्रबंधित इंस्टाग्राम पर उसकी असत्यापित प्रोफ़ाइल मिली है, जिनपर उन्होंने काफी तस्वीरें अपलोड की हुई हैं। इन तस्वीरों को गौर से देखने पर पता चलता है, कि हिना रब्बानी खार को बेहद सूक्ष्म रंग, जैसे नीला और सफेद काफी पसंद है। और वो ज्यादातर एक ही शेड में चूड़ीदार और शिफॉन दुपट्टे के साथ पूरी आस्तीन के कुर्ते पहने हुए देखी जाती हैं। इसके साथ ही हिना रब्बानी खान को ज्वैलरी का भी काफी शौक है।

बिलावल के साथ कैसा रिश्ता?
हिना रब्बानी खार और बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी खान के बीच प्रेम संबंध है, इसका खुलासा सबसे पहले साल 2012 में किया गया था, जब बिलावल भुट्टो सिर्फ 24 साल के थे और उस वक्त हिना रब्बानी खार 35 साल की थीं। बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी के बीच प्यार और रोमांस के बारे में सबसे पहले बांग्लादेशी टैब्लॉइड, "द वीकली ब्लिट्ज" में रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में बवाल मच गया था।

हिना को पद से हटाने की मांग
पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश में बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी के रिश्तों को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख-लिखकर भर दिया। उस वक्त हिना रब्बानी पाकिस्तान की विदेश मंत्री थीं और विवाद बढ़ने के बाद उन्हें विदेश मंत्री के पद से हटाने की जोरदार मांग उठी थी। कई लोगों ने तो यहां तक कहा, कि हिना रब्बानी ने बिलावल को इस कदर वश में कर रखा है, कि बिलावल को हिना के अलावा कुछ और नहीं दिखता। लेकिन, भारत में हिना रब्बानी को काफी समर्थन दिया गया और साल 2012 में सोशल मीडिया पर बकायदा हिना रब्बानी के समर्थन में ट्रेंड चलाए गये और कहा गया, कि हिना रब्बानी को अपने प्यार बिलावल से शादी कर लेनी चाहिए।

बांग्लादेशी अखबार का दावा
बांग्लादेशी अखबार ने साल 2012 में दावा किया था, कि बिलावल भुट्टो हिना रब्बानी खार से बेइंतहां प्यार करते हैं, जो उनसे 11 साल बड़ी हैं और शादीशुदा हैं। आपको बता दें कि, हिना रब्बानी खार की शादी पाकिस्तान के प्रभावशाली कारोबारी फिरोज गुलजार से हुई थी और दोनों की दो बेटियां हैं, जिनके नाम अन्नया और दीना है। बांग्लादेशी अखबार ने खुफिया एजेंसी के गुप्त अधिकारियों के हवाले से सनसनीखेज रिपोर्ट छापी थी। बांग्लादेशी अखबार ने तो यहां तक दावा किया था, कि दोनों दोनों की शादी के बाद स्विट्जरलैंड में बसने की योजना है।

बिलावल के अब्बा ने किया था विरोध
बांग्लादेशी अखबार ने दावा किया था कि, इस प्यार और रिश्ते की खबर बिलावल भुट्टो के पिता आसिफ अली जरदारी को लग गई और उन्होंने इस रिश्ते का भारी विरोध किया था। आसिफ अली जरदारी को लग रहा था, कि हिना रब्बानी के साथ रिश्ते में आने से ना सिर्फ बिलावल भुट्टो का राजनीतिक करियर खतरे में आ जाएगा, बल्कि उनकी सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के लिए मौत की घंटी भी बजाएगा।

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए थे
बांग्लादेशी अखबार ने दावा किया था कि, आसिफ अली जरदारी ने हिना रब्बानी खार और अपने बेटे बिलावल भुट्टो को पाकिस्तानी राष्ट्रपति भवन के अंदर ही आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। उस वक्त बिलावल भुट्टो राष्ट्रपति भवन में ही रहते थे। आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद राष्ट्रपति भवन में कोहराम मच गया था, हालांकि, इस बात को काफी सावधानी के साथ दबा दिया गया था और दोनों को अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा गया था, लेकिन दोनों का अफेयर जारी रहा।

पति से तलाक को तैयार थीं हिना
बांग्लादेशी अखबार ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से लिखा था कि, हिना रब्बानी खार भी बिलावल भुट्टो के प्यार में गिरफ्तार थीं और उन्होंने बिलावल के लिए अपने करोड़पति पति फिरोज गुलजार को छोड़ने का फैसला कर लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 में बिलावल भुट्टो के जन्मदिन के मौके पर हिना रब्बानी खार ने बिलावल को एक कार्ड भेजा था, जिसमें उन्होंने अपनी मोहब्बत का इजहार करते हुए बिलावल के साथ ही पूरी जिंदगी बिताने की बात कही थी। उस कार्ड पर हिना ने लिखा था, 'हमारे संबंधों की नींव शाश्वत है और जल्द ही हम सिर्फ हम हों।'

फतवों से भी नहीं डरी हिना
रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त बिलावल और हिना के संबंध ने सारी हदों को पार कर दिया था और टोकने पर बिलावल भुट्टो ने अपने पिता को यहां तक धमकी दे दी थी, कि वो अपनी पार्टी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे देंगे। इतना ही नहीं, हिना और बिलावल को लेकर जब बवाल काफी बढ़ गया था, उस वक्त पाकिस्तान के कुछ मौलवी ने हिना रब्बानी के खिलाफ फतवा जारी करने का डर दिखाया था, लेकिन उन्होंने मौलानाओं की बात मानने से इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications