2011 मार्च माह के बाद पहली बार चीन में विदेशी मुद्रा भंडार सबसे निचले स्तर
बाजार के जानकारों के मुताबिक चीन में विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर इस स्थिति के बनने के पीछे का मुख्य कारण चीनी मुद्रा युआन की गिरावट को रोकने के लिए डॉलर की बिकवाली करना है।
बीजिंग। वर्ष 2011 के बाद चीन को पहली बार तगड़ा झटका लगा है कि वहां की सरकार भी कुछ समझ नहीं पा रही होगी।

चीन का विदेशी मुद्रा भंडार वर्ष 2016 में अक्टूबर में एक महीने पहले के मुकाबले 45.7 अरब डॉलर घटकर 3,120 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। चीन के विदेशी मुद्रा भंडार का यह स्तर वर्ष 2011 मार्च माह के बाद से चीन में विदेशी मुद्रा भंडार का यह सबसे निचले स्तर है।
बाजार के जानकारों के मुताबिक चीन में विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर इस स्थिति के बनने के पीछे का मुख्य कारण चीनी मुद्रा युआन की गिरावट को रोकने के लिए डॉलर की बिकवाली करना है। इस बात की पुष्टि चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने की है।
इस साल की शुरुआत के बाद से चीन की मुद्रा अमेरिकी डॉलर की तुलना में चार फीसदी तक नीचे आ चुकी है। अमेरिका केंद्रीय बैंक की तरफ से ब्याज दर बढ़ाने को लेकर लगातार बढ़ती संभावना के बीच डॉलर मजबूत होता जा रहा है। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि युआन में आ रही तेज गिरावट के पीछे कोई खास वजह नहीं दिखाई देती है। चीन की मुद्रा में गिरावट की एक वजह चीन का दूसरे विदेशों में अधिक निवेश करना भी हो सकता है।
वर्ष 2016 के पहले सात माह के दौरान चीन ने विदेशों में 102.75 अरब डॉलर का निवेश किया है वहीं इन सात महीनों में चीन में 77.13 अरब डॉलर का एफडीआई के जरिए निवेश किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications