कैसे इस बार अमेरिकी चुनावों में दोहराया गया वर्ष 2000 का इतिहास

डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन का अपनी ही पार्टी के अल गोर जैसा हुआ हाल। पॉपुलर वोट पाकर भी व्‍हाइट हाउस नहीं पहुंच सकीं हिलेरी।

न्‍यूयॉर्क। डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन का इस बार के अमेरिकी चुनावों में वही हाल हो गया जो वर्ष 2000 में उनकी पार्टी के ही नेता और राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार अल गोर का हुआ था। हिलेरी क्लिंटन पॉपुलर वोट्स जीतने की ओर बढ़ रही हैं लेकिन इसके बाद भी व्‍हाइट हाउस नहीं पहुंच पाएंगी।

hillary-clinotn-donald-trump-bush-gore.jpg

किसे मिले कितने पॉपुलर वोट्स

अमेरिका में वोटों की गिनती का काम जारी है और हिलेरी पॉपुलर वोट्स जीतने की ओर बढ़ रही हैं। दरअसल इलेक्‍टोरल वोट्स की गणित ने हिलेरी को व्‍हाइट हाउस जाने से रोक दिया।

क्लिंटन को 59.16 मिलियन वोट पूरे देश में हासिल हुए तो वहीं ट्रंप को 59 मिलियन वोट्स ही मिले।

वर्ष 2000 में जब रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार जार्ज बुश डब्‍लू जूनियर और डेमोक्रेट पार्टी के अल गोर के बीच मुकाबला था तो बुश को इलेक्‍टोरल वोट्स , गोर की तुलना में ज्‍यादा हासिल हुए थे।

ऐसे में बुश व्‍हाइट हाउस पहुंच गए और गोर को शिकस्‍त का सामना करना पड़ा।

जनता देती इलेक्‍टोर्स को वोट

अमेरिका में जब जनता राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए वोटिंग करती है तो दरअसल वह अपने वोट इलेक्‍टोर्स को दे रहे होते हैं।

इसके बाद इलेक्‍टोर्स अपने राष्‍ट्रपति के लिए वोट डालते हैं। जिस उम्‍मीदवार को पॉपुलर वोट्स हासिल होते हैं वे इलेक्‍टोरर्स के पास चले जाते हैं।

कैलिफोर्निया में जीती हैं हिलेरी

इलेक्‍टोरस की संख्‍या हर राज्‍य में कांग्रेस में मौजूद सदस्‍य के बराबर रहती है।कैलिफोर्निया में 53 सदस्‍य कांग्रेस में और दो सीनेटर्स है और यह कुल संख्‍या होती है 55 इलेक्‍टोर्स की।

इलेक्‍टोर्स के लिहाज से कैलिफोर्निया सबसे बड़ा राज्‍य है और चुनावों में बड़ी भूमिका अदा करता है। हिलेरी क्लिंटन को कैलिफोर्निया में जीत हासिल हुई है।

कैलिफोर्निया में 5.4 मिलियन वोट्स

न्‍यूज एजेंसी एपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कैलिफोर्निया में क्लिंटन को 5.4 मिलियन पॉपुलर वोट्स हासिल हुए।

दूसरे राज्‍य जहां पर हैरान करने वाले नतीजे आए उनमें अलाास्‍का, एरिजोना, ऑरेगॉन, मिशीगन, मिनेेसोटा, न्‍यू हैंपशायर और वाशिंगटन शामिल हैं।

नए नतीजों से हिलेरी खुद भी हैरान हैं। उन्‍हें भी समझ नहींं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्‍या हुआ जो सारा गणित गड़बड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+