न्‍यू हैंपशायर में हिलेरी हारीं, ट्रंप और सैंडर्स के हिस्‍से आई जीत

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद के लिए उम्‍मीदवारी के लिए चुनाव के पहले चरण में डेमोक्रेटिक उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने जीत हासिल की थी। आयोवा कॉकस में जीत हासिल करने के बाद डेमोक्रेटिक उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए न्‍यू हैंपशायर प्राइमरी काफी अहम थी लेकिन यहां से हिलेरी को एक बुरी खबर मिली है।

bernie-sanders-hilary-clinton

हिलेरी क्लिंटन न्‍यू हैंपशायर प्राइमरी चुनाव हार गई हैं। वहीं रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप को आयोवा से अलग यहां जीत हासिल हुई है।

इन दोनों ही नतीजों पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा था। खुद को लोकतांत्रिक समाजवादी बताने वाले सैंडर्स ने पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को हराया है।

इस बार भी बिल क्लिंटन की वजह से हारेंगी हिलेरी

हिलेरी का डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनना एक समय लगभग तय ही माना जा रहा था। डेमोकेट्रिक उम्मीदवारी की राष्ट्रीय दौड़ में हिलेरी अब भी पसंदीदा दावेदार बनी हुई हैं लेकिन वरमोंट के सीनेटर की जीत प्राइमरी के प्रतिस्पर्धी अभियान की दिशा बदल सकता है।

अमेरिकी चुनावों के लिए कैसे तय होती है उम्मीदवारी

रियल एस्टेट क्षेत्र के दिग्गज और टीवी शख्सियत ट्रंप कभी किसी सार्वजनिक पद पर आसीन नहीं रहे हैं। पिछले सप्ताह आयोवा कॉकस में टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज से हारने के बाद उनके लिए यह जीत बहुत खास है।

ट्रंप कई माह तक राष्ट्रीय चुनावों में आगे चलते रहे हैं। न्यू हैंपशायर की जीत ने सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उनकी स्थिति मजबूत की है।

इस जीत के साथ उन्होंने साबित किया है कि वह वोट जीत सकते हैं और अपनी शुरूआती लोकप्रिय उम्मीदवारी की विश्वसनीयता को बढ़ा भी सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+