Hezbollah: इजराइल ने हिज्बुल्लाह के मीडिया प्रवक्ता को भी किया ढेर, सेंट्रल बेरूत में भीषण बमबारी से मचाया कहर
Hezbollah: इजराइल में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में "सीधे तौर पर शामिल" हिज्बुल्लाह के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अफिफ को रविवार को लेबनान के मध्य बेरूत में एक दुर्लभ हमले में मार गिराया गया है और इजराइल डिफेंस फोर्स ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है।
इस साल 23 सितंबर को दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से इजराइल, लेबनान की राजधानी में हिज्बुल्लाह के गढ़, दक्षिणी उपनगरों पर हमला कर रहा है, हालांकि, शहर के मध्य भाग में हुआ हमला दुर्लभ है, क्योंकि इस इलाके में हमले की कोई उम्मीद नहीं थी।

रविवार को मध्य बेरूत में दो हमलों में कुल छह लोग मारे गए।
हिज्बुल्लाह ने एक बयान में पुष्टि की है, कि अफीफ की मौत बेरूत में अरब समाजवादी बाथ पार्टी के कार्यालय पर हुए हमले में हुई। सितंबर में इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच पूर्ण युद्ध छिड़ने के बाद वह अक्सर मीडिया में दिखाई दे रहा था।
इजराइल डिफेंस फोर्स ने क्या कहा?
आईडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि अफिफ के संदेशों ने इजराइल के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को उकसाया और वह इजराइली नागरिकों के खिलाफ "मनोवैज्ञानिक आतंकवादी अभियानों" के लिए जिम्मेदार था।
आईडीएफ ने कहा, "अफिफ, हिज़्बुल्लाह का एक वरिष्ठ सैन्य कार्यकर्ता था, जो वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में था और सीधे तौर पर इजराइल के खिलाफ़ हिज्बुल्लाह की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था। लेबनानी मीडिया को अफिफ द्वारा प्रसारित संदेशों में इजराइल के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों का महिमामंडन और उन्हें उकसाया गया था, और वह इजराइली जनता के खिलाफ कई मनोवैज्ञानिक आतंकवादी अभियानों के लिए ज़िम्मेदार था।"
बयान में कहा गया, कि "आतंकवादी संगठन पर अफिफ़ के प्रभाव से यह साबित होता है कि वह इजराइल राज्य के खिलाफ हिज्बुल्लाह की आतंकवादी गतिविधि में सीधे तौर पर शामिल था।"
अफिफ की मौत हिज्बुल्लाह के लिए एक और बड़ा झटका है और इजराइल, हिज्बुल्लाह की टॉप लीडरशिप में ज्यादातर सदस्यों का सफाया कर चुका है। जो बचे हैं, वो लेबनान से ईरान भाग चुके हैं। आईडीएफ ने सितंबर में आतंकवादी समूह के प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया था, जिससे मध्य पूर्व में बड़े पैमाने पर अराजकता फैल गई थी और इस क्षेत्र में एक व्यापक युद्ध की संभावना बढ़ गई थी।
इजराइल ने लोगों को खाली करने की चेतावनी देने के बाद बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कई इमारतों पर बमबारी की है, जहां हिज्बुल्लाह का मुख्यालय है।












Click it and Unblock the Notifications