हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी सफीद्दीन से हिज्बुल्लाह का संपर्क टूटा, चीफ बनने से पहले ही इजराइल ने उड़ाया!

Israel attacks Lebanon: अलजजीरा ने लेबनाने के एक सुरक्षा सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है, कि शुक्रवार को बेरूत के दहियाह इलाके में इजराइली हवाई हमले के बाद हिज्बुल्लाह ने अपने एक वरिष्ठ नेता हाशेम सफीद्दीन से संपर्क खो दिया है, जिन्हें मारे गए नेता हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था।

सशस्त्र समूह की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष के रूप में फिलहाल सफीद्दीन को हिब्जुल्लाह का सबसे बड़ा नेता माना जा रहा था और ऐसी रिपोर्ट थी, कि सफीद्दीन को हिज्बुल्लाह का अगला प्रमुख घोषित किया जाने वाला है, लेकिन उससे पहले ही इजराइली हवाई हमले में उसके मारे जाने की रिपोर्ट सऊदी अरब के एक अखबार ने की है।

Hashem Safieddine

सफीद्दीन, इजराइली हमले में ही मारे गये हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह का भाई था, जो अपनी चरमपंथी विचारधारा के लिए कुख्यात है। हालांकि, अभी तक हिज्बुल्लाह ने उसकी मौत की पुष्टि नहीं की है।

अलजजीरा की रिपोर्ट में कहा गया है, कि लेबनानी और हिज्बुल्लाह अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह हुए हमले में मारे गए लोगों के शवों को निकालने के लिए बचाव दल तेजी से काम कर रहे हैं, लेकिन हिज्बुल्लाह के ज्यादातर कमांडर 'अदृश्य' हैं। सफीद्दीन का नाम उस वक्त चर्चा में आया था, जब हिज्बुल्लाह के अंदर भी कई लोगों का मानना था, कि वही नसरल्लाह का उत्तराधिकारी बनने वाला है, जो पिछले महीने इजराइली हमले में मारा गया था।

अलजजीरा के रिपोर्टर जब्बारी ने कहा है, कि "उसकी हत्या की संभावना के साथ अब एक बार फिर से हिज्बुल्लाह के सामने नये चीफ को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं।"

हालांकि, हिज्बुल्लाह के मीडिया कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा है, कि "हिज्बुल्लाह अधिकारियों के भाग्य" के बारे में समूह के सूत्रों के हवाले से जो रिपोर्टें आ रही हैं, वे "बेकार की अफवाहें" हैं। समूह ने जोर देकर कहा है, कि सिर्फ उनके मीडिया कार्यालय की तरफ से ही जारी होने वाले बयान को आधिकारिक माना जाए।

लेकिन, हिज्बुल्लाह के मीडिया ऑफिस ने सफीद्दीन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।

Hashem Safieddine

हिज्बुल्लाह में इजराइल के एजेंट?

सफीद्दीन से संपर्क न होना यह भी साबित करता है, कि हिज्बुल्लाह के भीतर खुफिया जानकारी में सेंध है, जिससे इजराइल को एक के बाद एक नेताओं का पता लगाने और उन पर हमला करने का मौका मिल रहा है।

जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में मध्य पूर्व और इस्लामी राजनीति के एसोसिएट प्रोफेसर नादेर हाशमी का कहना है, कि नसरल्लाह के उत्तराधिकारी से संपर्क खोना "हिज्बुल्लाह के लिए एक और गंभीर और महत्वपूर्ण झटका है"। उन्होंने कहा, कि "यह कहना, कि उनसे संपर्क टूट गया है, उनके समर्थकों को आने वाली घोषणा के लिए तैयार करना है, कि उनकी मौत की पुष्टि हो गई है।"

शुक्रवार को, रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने बताया है, कि इजराइली लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने कहा, कि सेना अभी भी हवाई हमले के बाद की स्थिति का आकलन कर रही है, जिसकी पुष्टि उन्होंने हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाकर की।

हमले के बाद से हिज्बुल्लाह ने सफीद्दीन की स्थिति पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजराइल ने दो सप्ताह पहले लेबनान में एक गहन बमबारी अभियान शुरू किया था, जिसमें हिज्बुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा है और उसकी टॉप लीडरशिप का सफाया हो गया है। इजराइल का मकसद, पिछले एक साल से लेबनान की तरफ से हो रही हिज्बुल्लाह की गोलीबारी को हमेशा के लिए खत्म करना है, ताकि लेबनान से लगती सीमावर्ती इलाकों से जिन इजराइलियों ने गोलीबारी के बाद अपना घर छोड़ा था, उन्हें वापस घर लाया जाए।

पिछले हफ्ते इजराइल ने लेबनान सीमा के अंदर सीमिति जमीनी अभियान भी शुरू किए हैं, जिनमें अभी तक 9 इजराइली सैनिकों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+