Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ये हैं बांग्‍लादेशी सुपर स्‍टार जिन्‍होंने इंटरनेट पर मचा दी है सनसनी

अलोम बोगरा बांग्लादेश के सुपरस्टार हैं और इन दिनों फेसबुक से लेकर यू ट्यूब पर छाए हुए हैं। इन्‍हें देखकर इनके टैलेंट का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता लेकिन अलोम 500 से ज्यादा गानें प्रोड्यूस कर चुके हैं।

नई दिल्‍ली। नीचे जिस व्‍यक्ति की फोटो आप देख रहे हैं उनका नाम अलोम बोगरा है। फोटो देखने के बाद शायद आपके दिमाग में कई तरह की बातें आएं। यह भी हो सकता है कि आप बुरा भला कह दें। लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि अलोम बोगरा बांग्लादेश के सुपरस्टार हैं और इन दिनों फेसबुक से लेकर यू ट्यूब पर छाए हुए हैं। इन्‍हें देखकर इनके टैलेंट का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता लेकिन अलोम 500 से ज्यादा गानें प्रोड्यूस कर चुके हैं।

इतना ही नहीं अलोम बोगरा कई फिल्मों में लीड रोल भी कर चुके हैं। बांग्लादेश में इनकी डिमांड इतनी है कि अब यह ऐड भी कर रहे हैं। बांग्‍लादेश में अलोम की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि वहां कि दिग्‍गज क्रिकेटर भी इनके साथ सेल्‍फी लेना चाहते हैं। तो आईए तस्‍वीरों और वीडियो के माध्‍यम से अलोम बोगरा के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। अलोम के बारे में आपकी क्‍या राय है नीचे दिए कमेंट बॉक्‍स में जरूर बताएं।

सातवीं फेल हैं अलोम

सातवीं फेल हैं अलोम

इस सुपरस्टार का असली नाम अशरफुल आलोम है। ये पैदा हुए बांग्लादेश के बोगरा जिले के यूरिला गांव में। जब ये दस साल के थे तो इनके पिता ने दूसरी शादी कर ली और इन्हें और माँ को अकेला छोड़ दिया। जब ये सातवी में थे तो एग्जाम में फेल हो गए और तब इन्होंने निर्णय लिया कि ये अब काम करेंगे।

पहले दुकान चलाते थे अलोम

पहले दुकान चलाते थे अलोम

इनकी माँ उस समय चान्चुर बेचकर गुजारा करती थी। आलोम भी इस काम में अपनी माँ का हाथ बटाने लगे। एक बार जब दुकान ने मालिक ने जब दुकान बेचने की बात कही तो आलोम ने इस दुकान को खरीदा। इसके बाद वे देर रात तक दुकान में ही लगे रहते और इसके बाद वे वीडियो देखने में व्यस्त हो जाते।

एक सलाह ने बदल दी जिंदगी

एक सलाह ने बदल दी जिंदगी

आलोम की जिंदगी कुछ इसी तरह चल रही थी कि उनकी ज़िन्दगी में एक अब्दुर रज्जाक नाम का आदमी आया जो उनका रेगुलर कस्टमर था। इनकी सलाह से आलोम ने केबल टीवी का बिजनेस शुरू किया और उनका बिजनेस दौड़ पड़ा। आलोम को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वो कई तरह के वीडियो अपने फ्री टाइम में देखा करते थे।

अलोम के साथ काम करने के लिए मरती है लड़कियां

अलोम के साथ काम करने के लिए मरती है लड़कियां

बांग्लादेश के इस सुपरस्टार के साथ कई खूबसूरत हीरोइन आप इनके यूट्यूब वीडियो में देख सकते है। ये हीरोइन ठीक उसी तरह की सुंदर हीरोइन है जिस तरह हमारे यहां साउथ की फिल्मों में होती हैं।

हर कोने में हैं उनके फैन

अलोम के फैन सिर्फ बांग्लादेश में ही नहीं हर जगह हैं। इनके फैनों फॉलोइंग तो इतनी है कि लोग इनके साथ सेल्फी लेने को मरे जाते हैं। अलोम रोमांस से लेकर डांस तक हर चीज में परफैक्ट हैं। देखिए वीडियो

सलमान खान के गाने पर अलोम का डांस

सलमान खान की फिल्‍म का गाना सरकी जो सर से वो धीरे-धीरे को अलोम ने अपने अंदाज में गाया है। देखिए वीडियो

बांग्‍लादेश के रोमांस किंग है अलोम

अबत की तस्‍वीरें और वीडियो देखकर आप इतना तो समझ गए होंगे कि अलोम कोई छोटी-मोटी हस्‍ती नहीं। और अब आपको यह भी यकीन हो गया होगा कि हीरो केवल बॉडी वाला डूड नहीं हो सकता। देखिए अलोम का एक वीडियो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+