Helicopter Crash: पाकिस्तान में हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलट समेत 5 की मौत, एक चूक से हुआ हादसा

Helicopter Crash: गिलगित-बाल्टिस्तान के दियामेर जिले में सोमवार को पाकिस्तान सरकार का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा थोरे इलाके के पास हुआ, जिसमें हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

मृतकों में दो पायलट भी

पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो पायलट और तीन तकनीशियन शामिल थे। दियामेर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल हमीद ने एएफपी को बताया कि हेलीकॉप्टर एक नए प्रस्तावित हेलीपैड पर "परीक्षण लैंडिंग" कर रहा था। यह घटना एक पहाड़ी पर्यटक क्षेत्र में हुई। वहीं एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक हेलीकॉप्टर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री लेकर उड़ा था जो अपने तय ठिकाने पर पहुंचने के पहले ही क्रैश हो गया।

Helicopter Crash

कैसा इलाका है गिलगित?

गिलगित-बाल्टिस्तान अपनी ऊंची चोटियों और सुदूर घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र पाकिस्तान की कई रणनीतिक विकास परियोजनाओं का केंद्र भी है। इस दुर्घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है, और आगे की जांच जारी है।

उड़ान के थोड़ी देर बाद टूटा संपर्क

शुरुआती रिपोर्ट की माने तो खैबर पख्तूनख्वा सरकार का एमआई-17 हेलीकॉप्टर (Mi-17 Helicopter) पेशावर से बाजौर के लिए उड़ान भर रहा था, तभी मोहमंद कबायली जिले के पास उसका संपर्क टूट गया। जिसके थोड़ी देर बाद हेलीकॉप्टरप्टर के क्रैश होने की जानकारी प्राप्त हुई। खैबर पख्तूनख्वा के चीफ सेकेट्री शहाब अली शाह ने बताया कि खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ है।

अस्पताल में इमरजेंसी घोषित

हादसे में घायल हुए लोगों या मारे गए लोगों की प्राथमिक जांच के लिए दियामेर के हुदूर अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। डॉक्टरों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। सभी पैरामेडीकल स्टाफ और डॉक्टर की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

मौके पर पहुंची जांच टीमें

फिलहाल पाकिस्तान एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इनवेस्टीगेशन की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं और हादसे के सही कारणों का पता लगा रही हैं। साथ ही इस घटना में कितना नुकसान हुआ और ब्लैक बॉक्स कहां गया इस बात की भी जांच चल रही है। घटना की जानकारी शायद पीएम शहबाज शरीफ तक नहीं पहुंची है, क्योंकि उनकी तरफ से इस घटना पर कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।

इस घटना पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+