बारिश और बाढ़ से दुबई का रेगिस्‍तान हुआ पानी-पानी

दुबई। यूएई में बुधवार से बारिश और तूफान ने कहर मचाकर रखा हुआ है। इतनी बारिश हुई है कि सड़कें नदियों जैसी नजर आने लगी हैं और साफ-साफ कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। इसकी वजह से करीब 257 रोड एक्‍सीडेंट्स हुए हैं और 3500 इमरजेंसी कॉल्‍स रिकॉर्ड की गई है।

-
-
%u092F%u0942%u090F%u0908 %u0915%u0947 %u0930%u0947%u0917%u093F%u0938%u094D%u200D%u0924%u093E%u0928 %u092E%u0947%u0902 %u092C%u093E%u0922%u093C

%u092F%u0942%u090F%u0908 %u0915%u0947 %u0930%u0947%u0917%u093F%u0938%u094D%u200D%u0924%u093E%u0928 %u092E%u0947%u0902 %u092C%u093E%u0922%u093C

-
-
-

बुधवार रात से ही यहां पर मौसम अचानक बदल गया है और उसने आम जिंदगी को प्रभावित किया है। यूएई में रेगिस्‍तान की वजह से अक्‍सर गर्मी रहती है। ऐसे में यह मौसम कुछ लोगों को सुकून तो कुछ लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है।

गुरुवार को सिर्फ दुबई में ही सात घंटे लगातार बारिश का रिकॉर्ड बना जिसकी वजह स्‍कूलों में छुट्टी करनी पड़ गई।

यूएई जैसा ही नजारा ओमान में भी देखने मिला। यहां पर तूफान और बारिश की वजह से यहां तीन लोगों की मौत की खबरें हैं। अबु धाबी में बारिश की वजह से स्‍टॉक मार्केट बंद कर दिया गया है।

साथ ही कई फ्लाइट्स को भी कैंसिल किया गया है। मीडिया की मानें तो कई एयरक्राफ्ट्स भी डैमेज हुए हैं और अथॉरिटीज ने इनकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

बताया जा रहा है कि दुबई में 126 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। यहां की सड़कों पर चार फीट तक पानी भरने की खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+