UAE में फिर से बारिश का कहर, दुबई का बुरा हुआ हाल, हर तरफ पानी-पानी
यूएई में एक बार फिर से भारी बारिश की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल माह में हुई भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गई थी। आज हुई भारी की वजह से अबू धाबी और दुबई में एक बार फिर से हर तरफ पानी-पानी हो गया है।
भारी बारिश की वजह से दुबई में कई विमानों को भी रद्द कर दिया गया है, बस सेवाओं को रोक दिया गया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दुबई की पांच फ्लाइट्स को रात में डायवर्ट करना पड़ा।

जबकि दुबई आने वाली 9 फ्लाइट को रद्द कर दिया गया, दुबई से जाने वाली 4 फ्लाइट्स को भी रद्द किया गया। रिपोर्ट के अनुसार कई अमीरात की कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दुबई के लोग आज सुबह तेज तूफान और बारिश के बीच उठे। सुबह 3 बजे ही तेज बिजली और गरज के साथ भारी बारिश शुरू हो गई।
तकरीबन 4 बजे यूएई के मौसम विभाग की ओर से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। साथ ही 3 मई तक यूएई में विपरीत मौसम को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय निवासियों को सुझाव दिया गया है कि वह बारिश के दौरान सावधानी बरतें।
अबू धाबी की कई सड़कों पर जलभराव है, जबकि जेबेल अली, अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दुबई, इंडस्ट्रिय सिटी, दुबई इन्वेस्टमेंट पार्कट, जुमेरिया विलेज ट्राएंगल में आंधी-तूफान देखने को मिला।
बुधवार को दुबई एयरपोर्ट और दो स्थानीय एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की, जिसमे लोगों से दुबई एयरपोर्ट पर विमानों में विलंब के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया।
मौसम विभाग ने गुरुवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वह घर से ऑफिस का काम करें, शारजाह और दुबई में स्कूल की बजाए घर से ही पढ़ाई करें।
अप्रैल माह में हुई भारी बारिश की वजह से दुबई में तीन लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। आम तौर पर यूएई में बहुत कम बारिश होती है।












Click it and Unblock the Notifications