नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 21 की मौत, 24 लापता
काठमांडू, 20 अक्टूबर। भारी बारिश और बाढ़ नेपाल के लिए कहर बनकर सामने आई है। मंगलवार को बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से 21 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 24 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को भारी बारिश और बाढ़ से काफी लोग बेघर हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि नेपाल में मंगलवार को भूकंप के झटके भी महसूस किए गए थे। भूंकंप के झटके सिंधुपालचौक जिले में महसूस किए गए थे, हालांकि इससे किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी।
Recommended Video
Nepal में बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत, देखिए खौफनाक मंजर । वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications