कनाडा में गर्मी का कहर, एक हफ्ते में उमस और लू से गई 19 लोगों की जान

कनाडा के क्‍यूबेक में पिछले हफ्ते गर्मी की वजह से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। कनाडा के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों के मुताबिक लगातार बढ़ती गर्मी लोग बर्दाश्‍त नहीं कर पा रहे हैं और ईस्‍टर्न कनाडा के निवासियों को इससे खासी परेशानियां हो रही हैं।

ओट्टावा। कनाडा के क्‍यूबेक में पिछले हफ्ते गर्मी की वजह से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। कनाडा के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों के मुताबिक लगातार बढ़ती गर्मी लोग बर्दाश्‍त नहीं कर पा रहे हैं और ईस्‍टर्न कनाडा के निवासियों को इससे खासी परेशानियां हो रही हैं। अकेले मॉन्ट्रियल में ही 12 लोगों की मौत की खबरें हैं। कनाडा के रीजनल पब्लिक हेल्‍थ डायरेक्टर मेलिन ड्रोयूनि की ओर से इसकी जानकारी दी गई।

canada-summers.jpg

पिछले 48 घंटों में पांच लोगों की मौत

कनाडा की मीडिया की ओर से बताया गया है कि पूर्वी कनाडा में पिछले 48 घंटों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इन मौतों पर शोक जताया है। उन्‍होंने ट्टिवर पर लिखा कि उन सभी लोगों के प्रति उनकी संवेदनाए हैं जिन्‍होंने क्‍यूबेक में गर्मी की वजह से अपनी जान गंवा दी। ड्रोयूनि की ओर से बताया गया कि जिन लोगों की मौत हुई है वे या तो बूढ़े लोग थे या फिर ऐसे लोग थे जो किसी मानसिक बीमारी का सामना कर रहे थे। कनाडा के मौसम विभाग का कहना है कि तापमान 34 डिग्री तक था लेकिन उमस की वजह से यह 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। पिछले शुक्रवार से क्‍यूबेक का तापमान 30 से कुछ ज्‍यादा बना हुआ है। इसके अलावा यहां उमस ने भी काफी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। सरकार की ओर से गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत में कुछ राहत लोगों को मिल सकती है। साल 2010 में मॉन्ट्रियल में गर्मी की वजह से 100 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+