HCL, Infosys, TCS, Cognizant.. भारत की दिग्गज IT कंपनियों के CEO कितना कमाते हैं?

Indian CEO's Average Remuneration: इस साल सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ की सूची में अभी भी आईटी उद्योग का दबदबा कायम है। भले ही इस क्षेत्र को, पिछले दो वर्षों के दौरान कई असाधारण परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है।

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर वन टाइम स्टॉक इंसेंटिव की वजह से कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार सिंगीसेटी ने पिछले साल पारिश्रमिक में 22.56 मिलियन डॉलर (लगभग 186 करोड़ रुपये) कमाए, जिससे वह आईटी क्षेत्र में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले भारतीय CEO बन गए हैं।

Indian CEO s Average Remuneration

आपको बता दें, कि गणना से पता चला है, कि IT कंपनियों में CEO का पद संभालने वाले एक भारतीय कार्यकारी की औसत सैलरी सलाना 13.8 करोड़ रुपये था, जो कि COVID-19 से पहले की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा है।

डेलॉइट इंडिया एक्जीक्यूटिव परफॉर्मेंस एंड रिवार्ड्स सर्वे 2024 के अनुसार, इस कंपनसेशन के आधे से ज्यादा हिस्सा अल्पकालिक और दीर्घकालिक इंसेंटिव, दोनों पर आधारित है।

आइये जानते हैं, दिग्गज आईटी कंपनियों के भारतीय CEO की सैलरी

- मिंट के मुताबिक, जिसमें 12 अप्रैल की बिजनेस फाइलिंग का हवाला दिया गया था, कॉग्निजेंट के 52 साल के सीईओ रवि कुमार सिंगीसेटी को पिछले साल 20.25 मिलियन डॉलर (लगभग 169.1 करोड़ रुपये) मूल्य के शेयर मिले थे। उनका वेतन कॉग्निजेंट कर्मचारियों की औसत इनकम से से 556 गुना ज्यादा है।

- भारतीय आईटी सेवा क्षेत्र में, राजस्व के मामले में सिंगीसेट्टी के पास सबसे ज्यादा सीईओ कंपनसेशन है। उनका वेतन कॉग्निजेंट के पिछले वर्ष के $19.35 बिलियन राजस्व का 0.11 प्रतिशत है।

- विप्रो लिमिटेड के पूर्व सीईओ थिएरी डेलापोर्टे को 10.1 मिलियन डॉलर (83 करोड़ रुपये) का भुगतान किया गया था, जब कंपनी ने 11.16 अरब डॉलर का राजस्व कमाया था। उनका वेतन विप्रो कर्मचारियों को दी जाने वाली औसत वेतन से 916 गुना ज्यादा था।

- रिपोर्ट के मुताबिक, HCL के CEO सी विजयकुमार को 10.65 मिलियन डॉलर (88 करोड़ रुपये) का गारंटीकृत कंपनसेशन दिया गया, जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड कंपनी ने 12.58 अरब डॉलर का कारोबार किया।

- आईटी कंपनी एक्सेंचर पीएलसी ने अपनी सीईओ जूली स्वीट को 31.55 मिलियन डॉलर का कंपनसेशन दिया, जबकि कंपनी का राजस्व 64.1 अरब डॉलर था।

-इंफोसिस के मैनेजिंग एडिटर और सीईओ सलिल पारेख को 6.8 मिलियन डॉलर (लगभग 56.4 करोड़ रुपये) या कंपनी के 18.1 बिलियन डॉलर के राजस्व का 0.037 प्रतिशत भुगतान किया जाता है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, इंफोसिस के पारेख को औसत वेतन, आम कर्मचारियों से 627 गुना ज्यादा है।

-पिछले साल जून में के कृतिवासन के सीईओ बनने से पहले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपने निवर्तमान सीईओ राजेश गोपीनाथन को 3.5 मिलियन डॉलर (29.16 करोड़ रुपये) का भुगतान किया था। यह राशि कंपनी के 27.9 अरब डॉलर राजस्व का 0.012 प्रतिशत था।

- विजयकुमार और राजेश गोपीनाथन का वेतन एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के औसत मुआवजे से क्रमशः 253 गुना और 427 गुना ज्यादा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+