Hawaii wildfires: हवाई के जंगलों में आग का तांडव, 36 की मौत, बाइडेन प्रशासन ने घोषित की बड़ी आपदा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हवाई में लगी आग को एक बड़ी आपदा घोषित किया है। इसके साथ ही प्रभावित इलाकों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। बाइडन प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राज्य और स्थानीय स्तर पर संघीय सहायता का

Hawaii wildfires: अमेरिका हवाई जंगल इस साल अगस्त माह से आग की चपेट में है। आग का तांडव लगातार जारी है। जिसके चलते अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। द्वीप के असपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा गया है। वहीं लगातार आग के प्रकोप को देखते हुए बाइडेन प्रशासन ने इसे एक बड़ी आपदा घोषित कर दिया है।

बाइडेन प्रशासन इस निर्णय के बाद जंगल की आग से द्वीप माउई काउंटी में प्रभावित लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति जोसेफ आर. बिडेन, जूनियर ने घोषणा की कि हवाई राज्य में एक बड़ी आपदा है।" इसके साथ ही प्रशासन ने 8 अगस्त से शुरू होने वाली जंगल की आग से प्रभावित क्षेत्रों में के लिए संघीय सहायता जारी रखने का आदेश दिया।

Joe Biden Admin on Hawaii wildfires

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने इस हफ्ते बुधवार (9 जुलाई) को कहा कि माउई काउंटी में जंगल की आग द्वीप के कई हिस्सों में फैल चुकी है। आग के कारण 36 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार, बिडेन द्वारा घोषित सहायता में अस्थायी आवास और घर की मरम्मत के लिए अनुदान, बिना बीमा वाली संपत्ति के नुकसान को कवर करने के लिए कम लागत वाले ऋण और लोगों और व्यापार मालिकों को आपदा के प्रभाव से उबरने में मदद करने के लिए अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। बाइडन प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में संघीय सहायता के कार्यों को लेकर समन्वय के लिए एजेंसियां तैनात कर की हैं।

Recommended Video

      हवाई में प्रचंड जंगली आग मचा रही तबाही, तेज हवा भड़का रहा है ज्वाला, सैकड़ों घर स्वाहा, कई की मौत

      सीएनएन की रिपोर्ट की मुताबिक, यूएस कोस्ट गार्ड ने कहा कि उसने 17 जीवित बचे लोगों को बचाया गया है। वहीं लाहिना तट से 40 अन्य लोगों को सुरक्षित बचने में मदद की गई। दो दिन पहले जंगल की आग पुरे माउई में फैल गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+