61 दिन बाद शांत हुआ Kilauea volcano, 5 साल पहले 700 घरों को किया था तबाह
वर्ष 2018 के बाद एक फिर से भड़का किलाउआ ज्वालामुखी अब शांत हो चुका है। हवाई आइलैंड वासियों के लिए ये एक बड़ी राहत है।

Kilauea Volcano: आज से पांच साल पहले भयंकर तबाही लाने वाला ज्वालामुखी (Hawaii's Kilauea volcano) 61 दिन तक आग उगलने के बाद अब शांत हो चुका है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है। इस हफ्ते मंगलवाल को एक बयान में कहा गया कि हलेमाउमाउ के क्रेटर फ्लोर से अब लावा का फ्लो बंद हो चुका है।
5 साल पहले ज्वालमुखी से तबाही
अमेरिका के हवाई आइलैंड पर भड़का ज्वालामुखी अब शांत हो चुका है। लेकिन इस वॉल्केनो विस्फोट ने उस घटना की याद फिर ताजा कर दी जिसमें भारी तबाही मची थी। करीब पांच साल पहले हवाई आइलैंड में मौजूद ज्वालामुखी मौना लोआ के फटने से आसमान में कई किलोमीटर तक राख और धुआं भर गया था। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि आइलैंड पर ज्वालामुखी की चोटी काल्देरा एक रात में धुएं के गुबार में पूरी तरह ढक चुकी थी।
शांत हुआ किलाउआ ज्वालामुखी
हवाई ज्वालामुखी वेधशाला के वैज्ञानिकों ने कहा कि मंगलवार को लावा हलेमाउमाउ के क्रेटर फ्लोर पर नहीं बह रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैज्ञानिकों ने सोमवार को लावा झील में धीमी गति से बहने वाले लावा के छोटे "ऊज-आउट" को देखा। हवाई न्यूज नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, ज्वालामुखी के रिफ्ट जोन के साथ कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं देखा गया।
61 दिन तक बहा लावा
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाई ज्वालामुखी वेधशाला के वैज्ञानिकों की ओर से कहा गया कि किलाउआ वोल्केने अब लगभग शांत हो चुका है। आईलैंड के पास इससे एक भारी तबाही टली है। करीब दो महीने तक लगातार गर्म लावा निकालने के बाद अब काल्देरा चोटी पर स्थिति सामान्य हो रही है। करीब 61 दिन बाद अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के वैज्ञानिकों ने इसकी पुष्टि की है।
5 साल पहले 700 घर हुए नष्ट
दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से किलाउआ एक है। साल 2018 में किलाउआ ज्वालालामखी भड़का था। इसमें करीब 700 से अधिक घर नष्ट हो गए थे। ये ज्वालामुखी बेहद घातक है, क्योंकि इससे निकाला लावा घरों और खेतों को भी ढ़क लेता है। इससे पहले आखिरी बार किलाउआ वोल्केनो 1983 में फटा था। दरअसल किलाउआ ज्वालामुखी मौना लोआ के नजदीक मौजूद है। बिग आइलैंड पर करीब 2 लाख लोग रहते हैं। मौना लोआ ज्वालामुखी पूरे हवाई के आधे से ज्यादा हिस्से पर यही काबिज है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications