Hashem Safieddine: हसन नसरल्लाह का भाई हाशेम सफीद्दीन भी इजराइली हमले में ढेर, अनाथ हुआ हिज्बुल्लाह!
Hashem Safieddine: इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने बुधवार को पुष्टि की है, कि उन्होंने हिज्बुल्लाक के पूर्व नेता हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन को भी मार गिराया है, जिन्हें पिछले महीने ईरान समर्थित लेबनानी आतंकवादी समूह को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमले में मार दिया गया था।
इजराइल रक्षा बलों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पुष्टि की है, कि "हिज्बुल्लाह कार्यकारी परिषद के प्रमुख हाशेम सफीद्दीन और हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के कमांडर अली हुसैन हाजिमा, लगभग 3 सप्ताह पहले दहीह में हिज्बुल्लाह के मुख्य खुफिया मुख्यालय पर हमले के दौरान मारे गए।"

कौन था हाशेम सफीद्दीन?
हाशेम सफीद्दीन, हसन नसरल्लाह का वफादार और चचेरा भाई था, जिसे हिज्बुल्लाह के जिहाद परिषद का प्रमुख नियुक्त किया गया था और जब नरसल्लाह मारा गया, तो उसे ही हिज्बुल्लाह का नया प्रमुख माना गया था। जिहाद परिषद का काम सैन्य अभियानों की देखरेख करना है।
जबकि, कार्यकारी परिषद, हिज्बुल्लाह के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की देखरेख करता है।
सफीद्दीन पिछले एक साल से लगातार इजराइल के खिलाफ जहर उगल रहा था और हिज्बुल्लाह के मारे गये नेताओं के अंतिम संस्कार के वक्त हिज्बुल्लाह के लोगों को संबोधित किया करता था और इस दौरान इजराइल को ललकारा करता था। इजराइली सेना ने कहा है, कि सफीद्दीन शूरा परिषद का सदस्य था, जो हिज्बुल्लाह का सबसे वरिष्ठ सैन्य-राजनीतिक मंच है, जो आतंकवादी संगठन में निर्णय लेने और नीति बनाने के लिए जिम्मेदार है।
इजरायल रक्षा बलों की एक्स पोस्ट में लिखा गया है, कि "हाशेम, हिज्बुल्लाह के पूर्व नेता हसन नसरल्लाह का चचेरा भाई था और हिज्बुल्लाह के भीतर फैसले लेने में उसका महत्वपूर्ण प्रभाव था। जब नसरल्लाह लेबनान में नहीं होता था, तब हाशेम, हिज्बुल्लाह के महासचिव के रूप में काम करता था। वर्षों तक, सफीद्दीन ने इजराइल राज्य के खिलाफ आतंकवादी हमलों का निर्देशन किया और हिज्बुल्लाह की केंद्रीय निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में भाग लिया। हाशेम के साथ, हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के कमांडर, आतंकवादी अली हुसैन हाजिमा को भी मार गिराया गया है। वह आईडीएफ सैनिकों पर कई हमलों का निर्देशन करने के लिए जिम्मेदार था।"

फिलहाल हिज्बुल्लाह की ओर से इजराइल के इस बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, कि उसने सफीद्दीन को मार दिया है।
इजराइली सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी ने कहा, "हम नसरल्लाह और उसके तमाम उत्तराधिकारियों तक पहुंच रहे हैं और हम उन सभी तक पहुंचेंगे, जो इजराइल राज्य के नागरिकों की सुरक्षा को खतरा पहुंचाते हैं।"
मध्य पूर्व में ईरान की सबसे शक्तिशाली प्रॉक्सी सेनाओं में से एक हिज्बुल्लाह के साथ सीमा पर एक साल तक चली झड़पों के बाद इजराइल, लेबनान में आक्रामक हमले कर रहा है। यह समूह गाजा में इजराइल से लड़ने वाले फिलिस्तीनी आतंकवादियों के समर्थन में काम कर रहा है, लेकिन हाल के हफ्तों में इजराइली हवाई हमलों में अपने वरिष्ठ कमांडरों की हत्याओं की बाढ़ से जूझ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications