'जल्द धरती की हालत होगी खराब, सिर्फ स्पेस में रहने का बचेगा रास्ता', साइंटिस्ट ने दी टेंशन वाली खबर
नई

अंतरिक्ष में बेस बनाने की तैयारी
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए एवी लोएब ने कहा कि मैं दुनियाभर के वैज्ञानिकों से पूछना चाहता हूं कि वो बताएं कि धरती पर इंसान कब तक रहेंगे, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि वो सब सही दिशा में काम कर रहे हैं। उन्हें सतत ऊर्जा के विकल्प खोजने चाहिए। साथ ही ऐसा तरीका निकालें, जिससे सबको खाना मिल सके। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि हमको एलियंस के साथ कॉन्टैक्ट करना चाहिए, क्योंकि जिस दिन हम तकनीकी तौर पर पूर्ण रूप से विकसित हो जाएंगे, उस दिन पृथ्वी नष्ट होने के लिए तैयार हो जाएगी। ऐसे में हमें पहले से ही अंतरिक्ष में बड़ा बेस स्टेशन बनाने की तैयारी करनी चाहिए।

तकनीकी सभ्यता अभी किशोर अवस्था में
लोएब के मुताबिक उनसे कई बार पूछा गया कि हमारी तकनीकी सभ्यता कब तक जिंदा रहेगी। इस पर मेरा जवाब साफ है कि हमारी तकनीकी सभ्यता की शुरुआत सैकड़ों सालों पहले हुई थी, ऐसे में अभी हम किशोर अवस्था में हैं, लेकिन ये कुछ सदियों तक ही जिंदा रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं ये बात हवा में नहीं कह रहा, बल्कि ये सब गणितीय गणना पर आधारित है।

महामारी और युद्ध से खतरा
उन्होंने कहा कि इंसानों के बीच महामारी और युद्ध के बहुत से खतरे हैं। अगर इन सब पर अच्छे से काम नहीं किया गया, तो इंसानों का वजूद इस धरती से खत्म हो जाएगा। ऐसे में कुछ तो मारे जाएंगे, जबकि कुछ को स्पेस में जाकर रहना पड़ेगा। लोएब के मुताबिक इंसान अपने मतलब के लिए जरूरत से ज्यादा इस धरती पर अत्याचार कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे, ज्वालामुखी से लगातार आग निकल रही। हमारी ही लापरवाही की वजह से जंगल आग से तबाह हो रहे। ये सब आने वाले वक्त में मुश्किल खड़ी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications