अचानक खुली इस शख्स की किस्मत, 48 लाख में बिक रही 1999 में खरीदी किताब

नई दिल्ली: इंसान की किस्मत कब खुल जाए ये किसी को भी पता नहीं होता है। कुछ ऐसा ही हुआ है ब्रिटिश प्रवासी के साथ। जिन्होंने 1999 में हैरी पॉटर सीरीज की एक किताब खरीदी थी, जिसकी कीतम अब लाखों में पहुंच गई है। उन्हें खुद विश्वास नहीं हो रहा कि एक मामूली सी किताब इतनी ज्यादा कीमत पर नीलाम की जा रही है। हैरी पॉट सीरीज की किताबें दुनियाभर में धूम मचा चुकी हैं।

सिर्फ छपी थीं 500 कॉपी

सिर्फ छपी थीं 500 कॉपी

दरअसल लक्समबर्ग में रहने वाले सेवानिवृत्त ब्रिटिश प्रवासी ने 1999 में हैरी पॉटर एंड द फिलोस्फर स्टोन (Harry Potter and the Philosopher's Stone) किताब खरीदी थी। उस दौरान प्रकाशक ने इसकी सिर्फ 500 कॉपियां ही छापी थीं। जिसमें से 300 को तो स्कूल और लाइब्रेरी में भेज दिया गया था, जबकि 200 कॉपियां लोगों के लिए थीं। 3 अक्टूबर को अब इस किताब की नीलामी होगी। जिसकी कम से कम कीमत 20-30 हजार पाउंड होगी। इसके अलावा इसकी कीमत 50 हजार पाउंड तक जा सकती है। भारत के हिसाब से देखें तो ये 48 लाख रुपये होंगे।

कैसे होगी ओरिजनल की पहचान?

हैन्संस के पुस्तक विशेषज्ञ जिम स्पेंसर ने नीलामी घर की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा कि ये किताब बहुत ही दुर्लभ है, क्योंकि वो उन 200 किताबों में से एक है जो उस वक्त बिकी थीं। इसके अलावा उसका रखरखाव भी काफी अच्छे से हुआ है, जिस वजह से वो एक दम नई जैसी दिख रही है। आमतौर पर 20 साल बाद किताबों की हालत बहुत ज्यादा खराब हो जाती है। उन्होंने बताया कि ओरिजनल कॉपी को जांचने के लिए कई तरीके होते हैं। जैसे की पेज नंबर 53 पर एक डंडे का दोहराव है। इसके अलावा और भी बहुत चीजें ओरिजनल कॉपी में अलग थीं।

 जेके राउलिंग ने लिखी थी किताब

जेके राउलिंग ने लिखी थी किताब

आपको बता दें कि हैरी पॉटर किताब को ब्रिटिश राइटर जेके राउलिंग ने लिखा था। उनकी किताब हैरी पॉटर एंड द फिलोस्फर स्टोन पर 2001 में मूवी भी बनी थी, जो सुपरहिट थी। इसके बाद हैरी पॉटर सीरीज की कई फिल्में आईं, जिसमें से सभी हिट रहीं। स्पेंसर के मुताबिक हाल ही में उन्होंने जेके राउलिंग से संबंधित एक न्यूज देखी थी, उसी दौरान उन्होंने हैरी पॉटर सीरिज की किताबों को फिर से पढ़ना शुरू किया। इसी दौरान उन्हें नीलाम हो रही कॉपी के बारे में पता चला। कीमत कम होने पर भी ब्रिटिश प्रवासी को लाखों रुपये मिल जाएंगे।

(तस्वीरें- https://hansonsauctioneers.co.uk/ से साभार)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+