Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: संगीत सुनाते वक्त लड़की के मुंह में फंसा माउथ ऑर्गन, बोली- मैंने गलत किया, अब...

कनाडा। अपने परिवार का मनोरंजन करने के लिए लोग ना जाने कितनी तरह के आइडिया अपनाते हैं, लेकिन हर बार वो सही हों, ऐसा जरूरी नहीं। कुछ ऐसा ही कनाडा में रहने वाली एक टिक-टॉक यूजर के साथ हुआ है। वह अपने चचेरे भाई का मन बहलाने के लिए माउथ ऑर्गन (हारमोनिका) से उसे संगीत सुना रही थी। लेकिन कुछ उलटा ही हो गया और वो खुद अस्पताल पहुंच गई। ये माउथ ऑर्गन इस लड़की के मुंह में फंस गया।

माउथ ऑर्गन मुंह में काफी देर तक फंसा रहा

माउथ ऑर्गन मुंह में काफी देर तक फंसा रहा

मोली ओ ब्रायन नाम की इस लड़की के मुंह से माउथ ऑर्गन निकालने की काफी कोशिश की गई लेकिन ये नहीं निकल सका। माउथ ऑर्गन उसके मुंह में काफी देर तक फंसा रहा और इस दौरान उसे काफी परेशानी हुई। उसे सांस लेने के दौरान भी संगीत की आवाज आने लगी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां दांत के डॉक्टर ने उपकरणों की मदद से उसके जबड़े को फैलाकर उसमें से माउथ ऑर्गन निकाला।

टिक-टॉक वीडियो वायरल

मोली ने इसका टिक-टॉक वीडियो भी बनाया था, जिसपर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो को 1.7 मिलियन व्यूज मिले हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तुम्हें काफी तनाव महसूस हो रहा होगा। मुझे लगता है कि तुम्हारे लिए लंबी सांस खींचना अच्छा होगा।' मोली ने कहा, 'मैंने गलत किया। मुझे इसपर पछतावा है जो मैंने किया। और आप हैरान होंगे कि ये क्या है। खैर... मैंने पूरा माउथ ऑर्गन अपने मुंह पर लगाया जो फंस गया।'

माउथ ऑर्गन से आवाज आ रही थी

माउथ ऑर्गन से आवाज आ रही थी

एक इंटरव्यू में मोली ने कहा कि वह जब भी सांस ले रही थीं, तो माउथ ऑर्गन से आवाज आ रही थी। आधे घंटे बाद उन्हें काफी दर्द होने लगा। इस एक वीडियो से मोली के फॉलोअर्स की संख्या कुछ ही दिनों में 26 हजार से अधिक हो गई है। मोली ने परिवार से सहायता मांगने से पहले ये वीडियो बनाया था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+