कौन हैं हैना कैरोल, बाबा वेंगा की तरह धड़ाधड़ सच साबित हो रहीं उनकी भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा (Baba Vanga) का नाम तो आपने जरूर सुना होगा, जब भी नए साल का जश्न शुरू होता है, तो उनकी भविष्यवाणियां (Prediction) उनके शिष्य दुनिया के सामने रखते हैं। कहा जाता है कि बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणी सही साबित हुई हैं। उनकी तरह अब एक लड़की की खूब चर्चा हो रही। इस साल उसने 28 बड़ी भविष्यवाणियां की थीं, जिसमें से अभी तक 10 सच साबित हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों की दिलचस्पी उनमें बढ़ती जा रही।

अमेरिका से हैं हैना

अमेरिका से हैं हैना

लड़की का नाम हैना कैरोल (Hannah Carroll) है, जो अमेरिका के मैसाचुसेट्स से हैं। हैरानी की बात ये है कि उनकी उम्र अभी 19 साल ही है, लेकिन वो जो भविष्यवाणी करती हैं, वो देर-सवेर सच साबित हो जाती है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो जाएगा, ये बात 8 सितंबर 2022 को सच साबित हुई। इसके अलावा उन्होंने किम कर्दाशियन के ब्रेकअप की भविष्यवाणी की थी, ये बात भी सच निकली।

मनोरंजन जगत की ज्यादा भविष्यवाणी

मनोरंजन जगत की ज्यादा भविष्यवाणी

वैसे बाबा वेंगा ज्यादातर सामाजिक मुद्दों, युद्ध, आतंकी हमले को लेकर भविष्यवाणी करते थे, लेकिन हैना का मामला अलग है। वो ज्यादातर मनोरंजन जगत और पॉप कल्चर के लिए ही अपनी भविष्यवाणी करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी रुचि इंटरटेनमेंट सेक्टर में ज्यादा है, ऐसे में वो उसी पर बात करती हैं। उन्होंने केंडाल जेनर की इंगेजमेंट, हेली बीबर की प्रेग्नेंसी, टायलर स्विफ्ट के रिलेशन पर भविष्यवाणी की है।

कौन थे बाबा वेंगा?

कौन थे बाबा वेंगा?

बाबा वेंगा बुल्गारिया के रहने वाले थे। उनकी दोनों आंखों की रोशनी नहीं थी, फिर भी वो सब कुछ महसूस कर सकते थे। उन्होंने 9/11 के आतंकी हमलों, ब्रेक्सिट समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित होती चली गईं। उनका निधन 1996 में हो गया था, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने काफी भविष्यवाणी कर दी थी। वैसे तो ये बातें कहीं लिखी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इसे अपने शिष्यों को बताया था। जो वक्त आने पर उसका खुलासा करते रहते हैं। बाबा वेंगा के मुताबिक साल 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+