सुरंग में छिपे याह्या सिनवार को पकड़ने वाली थी इजराइली सेना, कैसे 2 बार गच्चा दे गया हमास का ’कसाई’?

इजराइल पर हमास 7 अक्टूबर को हुए हमले के बाद इजराइली सेना याह्या सिनवार को बड़ी शिद्दत से तलाश कर रही है। याह्या सिनवार ही वो शख्स है, जो इस हमले के पीछे का मास्टरमाइंड था। इस हमले में इजराइल के लगभग 1200 लोग मारे गए थे।

इजराइली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गाजा में चल रही लड़ाई में इजराइली सेना दो बार हमास कमांडर याह्या सिनवार को पकड़ने के एकदम करीब पहुंच गई थी। लेकिन वह दोनों बार पकड़े जाने से बच गए।

hamas-chief-yahya-sinwar

ऐसा कहा जा रहा है कि याह्या सिनवार गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस के नीचे सुरंगों में छिपा हुआ है। आईडीएफ सैनिक हाल के दिनों में दो बार गाजा में उस सुरंगों तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं, जहां उन्हें याह्या सिनवार के होने की खबर मिली थी। लेकिन दोनों ही बार याह्या सिनवार सैनिकों के पहुंचने से ठीक पहले भागने में कामयाब रहा।

आईडीएफ लगातार याह्या सिनवार की तलाश में जुटी है। इस दौरान इजराइली सेना ने खान यूनिस में कई इलाकों को नेस्तनाबूत कर दिया। जुटाई गई खुफिया जानकारी से उसे पता चला है कि वह लंबे समय तक किसी एक स्थान पर रहने के बजाय एक से दूसरे स्थान पर आगे बढ़ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली सेना को सबसे पहले 6 दिसंबर को खान यूनिस के एक घर में याह्या सिनवार के होने की सूचना मिली थी। आईडीएफ की तलाशी लेने से ठीक पहले वह वहां से भाग निकला। आईडीएफ का मानना है कि वह कुछ समय पहले ही वहां से निकला था।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक हिब्रू मीडिया आउटलेट्स ने मंगलवार को सूत्रों के हवालें से बताया कि आईडीएफ ने सिनवार को पकड़ने के लिए मुख्य रूप से दक्षिणी गाजा के शहर खान यूनिस और उसके आसपास अपनी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद लोगों के काफिले में छिपकर सिनवार दक्षिण की तरफ आ गया और फिलहाल खान यूनिस में छिपा हुआ है। याह्या सिनवार की खोज के दौरान सैनिकों ने हमास के सैन्य विंग के कमांडर मुहम्मद देईफ के एक ठिकाने का भी पता चलने की बात कही गई है।

याह्या सिनवार को 2017 में गाजा के अंदर आतंकवादी समूह के नेता के रूप में इस्माइल हानिये की जगह लेने के लिए चुना गया था। हानिये वर्तमान में कतर में रहता है और हमास के राजनीतिक ब्यूरो के अध्यक्ष के रूप में कार्य करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+