शांति प्रस्ताव पर इजराइल की पेशकश खारिज.. गाजा में लोगों को मरवाकर क्या हासिल कर रहा है हमास?
Israel-Hamas War: हमास ने गाजा पट्टी में युद्धविराम पर इजराइल की बाततीत की पेशकश को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, कि आखिर गाजा पट्टी में लोगों को मरवाकर हमास क्या हासिल करना चाहता है?
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने गाजा संघर्ष विराम पर होने वाली बातचीत को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा था, ताकि गाजा पट्टी में युद्धविराम हो सके, लेकिन हमास के अधिकारी ओसामा हमदान ने कहा है, कि इजरायल के साथ नई बातचीत की कोई जरूरत नहीं है।

हमास ने युद्धविराम प्रस्ताव क्यों ठुकराया?
वहीं, अलजजीरा अरबी को शनिवार को दिए एक टेलिफोनिक इंटरव्यू में हमदान ने कहा है, कि "इजराइल को गाजा पट्टी से हटने और सभी आक्रामकता को रोकने की तत्काल जरूरत है।" उन्होंने कहा, "हमें नई बातचीत की जरूरत नहीं है।"
उन्होंने कहा, कि हमास पहले ही युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमत हो चुका है, जिसे इजराइल ने खारिज कर दिया था। हमास नेता ने कहा, कि "इस बात की कोई गारंटी नहीं है, कि यह (इजराइल) बातचीत के लिए नए प्रस्तावों को स्वीकार करेगा... अगर कोई गंभीर गारंटी नहीं है, तो इसका मतलब है, कि इजराइल को आक्रामकता जारी रखने के लिए और अधिक समय देना।"
इस महीने की शुरुआत में, हमास ने मध्यस्थ देश कतर और मिस्र की तरफ से रखे गये युद्धविराम प्रस्ताव को मंजूरी दे ती थी, लेकिन इजराइल ने कहा, कि यह प्रस्ताव उसकी मांगों के मुताबिक नहीं है।
वहीं, शनिवार को, इजरायली मीडिया के मुताबिक, वार्ता में शामिल अधिकारियों ने कहा, कि पेरिस में मध्यस्थों के साथ बैठक के बाद, इजरायली सरकार आने वाले दिनों में गाजा बंदी रिहाई समझौते के लिए बातचीत फिर से शुरू करने का इरादा रखती है।
रिपोर्टों के मुताबिक, इजरायली खुफिया प्रमुख डेविड बार्निया उस नये प्रस्ताव पर सहमत हो हैं, जिसे CIA डायरेक्टर बिल बर्न्स और कतर के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने आपसी बैठक के बाद तैयार किया था।
नए प्रस्ताव का मसौदा इजरायली वार्ता दल की तरफ से तैयार किया गया है, और इसमें पिछली चर्चाओं में असहमति के बिंदुओं के संभावित समाधान शामिल किए गये हैं। लेकिन रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का मानना है, कि भले ही इजराइल अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हो जाए, लेकिन महीनों बाद जरूरत पड़ने पर वह फिर से युद्ध शुरू कर देगा।
जबकि, हमास ने जोर देकर कहा है, कि वह सिर्फ अस्थायी युद्धविराम को स्वीकार करने को तैयार नहीं है, बल्कि लड़ाई का अंत स्थायी होना चाहिए।
गाजा में युद्ध का इजराइली मकसद क्या है?
इजराइल ने जोर देकर कहा है, कि उसका मकसद हमास का संपूर्ण विनाश है और जब तक हमास का पूरा अंत नहीं हो जाता है, गाजा में युद्ध खत्म नहीं होगा। हालांकि, इसराइल पर युद्ध रोकने का अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है और वह तेजी से अलग-थलग पड़ता जा रहा है।
इजराइल को सबसे लेटेस्ट झटका इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस से मिला है, जिसने इजराइल को फौरन गाजा में युद्ध रोकने का आदेश दिया है, लेकिन इजराइली प्रधानमंत्री ने आदेश को मानने से इनकार कर दिया है। दूसरी तरफ, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के प्रॉसीक्यूटर करीन खान ने इजराइली प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने का वारंट जारी किया है, जिसकी आलोचना अमेरिका ने भी की है।
दूसरी तरफ इजराइल को बहुत बड़ा झटका तीन यूरोपीय देशों नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन से मिला है, जिसने फिलीस्तीन को एक राज्य के तौर पर मान्यता देने की घोषणा की है। 28 मई को ये तीनों देश फिलीस्तीन को एक अलग देश के तौर पर मान्यता देंगे, जिसको लेकर इजराइल आग बबूला है। स्पेन ने इजराइल को गोला बारूद पहुंचाने के लिए अपने देश की बंदरगाह का इस्तेमाल करने की इजाजत पर भी रोक लगा दी है।
पिछले हफ्ते स्पेन ने 28 टन गोला बारूद इजराइल ले जा रहे भारतीय जहाज को अपने बंदरगाह पर ठहरने की इजाजत नहीं दी थी।

रफा में आक्रामक अभियान पर अड़ा इजराइल
इस बीच, व्हाइट हाउस ने कहा है, कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजराइली युद्ध कैबिनेट के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज से युद्धविराम की शर्तों तक पहुंचने और दक्षिणी गाजा पट्टी के शहर रफा में फिर से सीमा खोलने को लेकर होने वाले नये प्रयासों पर बात की है।
आपको बता दें, कि रफा में इजराइल आक्रामक युद्ध अभियान चला रहा है, जहां करीब 11 लाख से ज्यादा विस्थापित मौजूद हैं। इजराइल का कहना है, कि हमास के आतंकवादियों ने विस्थापितों के बीच शरण ले रखी है, जबकि माना जा रहा है, कि इजराइली ऑपरेशन में भारी संख्या में बेगुनाह मारे जा सकते हैं।
वहीं, अल-काहेरा न्यूज ने दावा किया है, कि "युद्धविराम पर बातचीत सक्रिय करने को लेकर कैदियों और इजराइली बंदियों की अदला-बदली को लेकर मिस्र में प्रस्ताव तैयार करने की कोशिश चल रही है।" इसमें कहा गया है, कि मिस्र इस महीने की शुरुआत में इजराइल द्वारा रफा क्रॉसिंग को बंद करने के बाद फंसे लोगों को तत्काल सहायता और ईंधन देने के लिए इज़राइल पर हर तरह का दबाव डाल रहा है।
लेकिन, हमास के एक अधिकारी ने इजरायली मीडिया की उन खबरों का खंडन किया है, कि गाजा युद्धविराम वार्ता मंगलवार को काहिरा में फिर से शुरू होगी। रिपोर्टों के बारे में पूछे जाने पर अनाम हमास अधिकारी ने रॉयटर्स समाचार एजेंसी को बताया, "कोई तारीख तय नहीं है।"
इजराइल ने जब रफा में सैन्य अभियान शुरू किया था, उसके बाद ही गाजा में युद्धविराम को लेकर बातचीत रूक गई थी। अभी भी इजराइल से सवा सौ से ज्यादा बंधक हमास के कब्जे में हैं, जबकि इजराइली हमलों में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के दावों के मुताबिक, 35 हजार से ज्यादा लोग मारे गये हैं।
-
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
Benjamin Netanyahu: जिंदा हैं नेतन्याहू, PC में गरजे, कहा- 'ईरान की मिसाइल ताकत खत्म' -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस












Click it and Unblock the Notifications