इजराइल एयर स्ट्राइक में मारा गया हमास प्रमुख मोहम्मद सिनवार, पीएम नेतन्याहू ने किया खुलासा
Hamas Gaza chief Mohammad Sinwar killed: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) द्वारा किए गए हवाई हमले में हमास के गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार का खत्मा हो गया है। नेतन्याहू ने इजरायल की संसद नेसेट में एक सत्र के दौरान 28 मई 2025 को कहा, "हमने मोहम्मद सिनवार को खत्म कर दिया है।"
बता दें सिनवार हमास के पूर्व नेता याह्या सिनवार का छोटा भाई था। याह्या सिनवार 2024 में इजरायली सेना द्वारा गोलाबारी में मारा गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजरायल की सेना हमास के गाजा चीफ मोहम्मद सिनवार की लंबे समय से तलाश कर रही थी वो अंडरग्राउंड चल रहा था। जिसे इजराजइल सेना ने एयर स्ट्राइक कर मार गिराया है।

बता दें 14 मई को शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इजराइल सेना के ने इजराइल सेना को खान यूनिस में यूरोपीय अस्पताल के नीचे अंडरग्राउंड कमांड सेंटर में मोहम्मद सिनवार के छिपे का सुराग मिला था इसलिए इसको निशना बनाया था। इस हमले में सिनवार गंभीर रूप से घायल हो गया था, लेकिन उस समय उसकी मौत के बारे में इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। वहीं बुधवार को प्रधानमंत्री ने सिनवार की एयर स्ट्राइक में खात्मे की पुष्टि कर दी है।
2023 में हमास ने इजराइल पर किया था हमला
गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकियों ने इजराइल पर हमला किया था, जिसमें एक हजार से अधिक लोग मारे गए थे और 250 लोगों को बंधन बनाया लिया गया था। इस आतंकी हमले के बाद इजराइल ने हमास के गाजा पट्टी में हमला बोल दिया था जिसमें लगभग 53 हजार से अधिक लोगों की मौत चुकी है। जिसमें इस्माइल हनीयेह, मोहम्मद देफ और याह्या सिनवार जैसे बड़े कमांडर और आतंकी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications