'मुझे जल्दी निकालो...', कौन है वो इजराइली लड़की, जिसको हमास ने बनाया बंधक, सामने आया दर्दनाक Video

Hamas first Video of Israeli Girl hostage: इजराइल और हमास के बीच 07 अक्टूबर से खूनी संघर्ष जारी है। दोनों ओर से अब तक 4 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच इजराइल पर हमला करने के बाद हमास ने पहली बार इजराइली बंधक का वीडियो जारी किया है। बमबारी रोकने के लिए अब हमास बंधकों के वीडियो जारी कर ब्लैकमेलिंग कर रहा है।

हमास की सेना विंग अल-कासम ब्रिगेड ने टेलीग्राम पर पहली बार इजराइल से बंधक बनाए गए और गाजा में रखे गए एक महिला बंधक का वीडियो जारी किया है। वीडियो में एख 21 साल की महिला दिख रही है। जिसका नाम मिआ शेम (Mia Shem) है। मिआ शेम शोहम (Shoham) की रहने वाली है। शोहम इजराइल का एक शहर है।

Hamas first Video of Israeli Girl hostage

वीडियो में ये मिआ शेम बता रही है कि इन्हें हमास वालों ने बंधक 07 अक्टूबर को म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान उठाया था और बंधक बना लिया है। वीडियो में मिआ शेम ने बताया कि उस बहुत गंभीर चोटें लगी थी।

मिआ शेम ने कहा कि, हमास वाले उसको मेडिकल ट्रीटमेंट दे रहे हैं और उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
वीडियो में मिआ शेम का वो फुटेज भी दिखाया गया है, जिसमें उनके हाथ में लगी चोट का इलाज किया जा रहा है।

मिआ शेम ने बताया कि गाजा के अस्पताल में उसके हाथ का ऑपरेशन भी कराया गया था। हालांकि वीडियो में मिआ शेम काफी डरी और सहमी लग रही है। मिआ शेम ने बताया कि वो फिलहाल ठीक हैं लेकिन वो जल्द से जल्द वहां से निकलना चाहती हैं और अपने माता-पिता और भाई-बहन के पास पहुंचना चाहती हैं।

मिआ शेम बोलीं- प्लीज, मुझे जितनी जल्दी हो सके यहां से निकालो

हमास की तरफ से जारी वीडियो में मिआ शेम कहती है, ''हैलो, मेरा नाम मिआ शेम है। मैं शोहम की रहने वाली हूं। इस वक्त मैं अभी गाजा में हूं। मैं डेरोट से लौटी थी और म्यूजिक फेस्टिवल वाले पार्टी में शामिल हुई थी। मेरे हाथ में गंभीर चोट लगी थी। जिसकी वजह से गाजा के अस्पताल में मेरे हाथ का तीन घंटों तक ऑपरेशन किया गया था। ये लोग मेरा ध्यान रख रहे हैं। मुझे दवाइयां दे रहे हैं...। ये मेरी देखभाल कर रहे हैं... मेरी बस यही गुजारिश है कि आप मुझे जितनी जल्दी से जल्दी हो सके यहां से निकाल लें। प्लीज। मुझे अपने माता-पिता और भाई-बहनों के पास ले जाइए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+