इजरायल हमले में 161 फिलिस्तीनी लोगों की मौत, 1,000 से अधिक घायल, टीवी पर पल-पल का जायजा ले रहे हमास चीफ

इजरायल पर हमास के हमले के बाद इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि हमास चीफ उनके साथ के कई लोग टीवी पर इससे जुड़ी खबरें देख रहे हैं। इसके साथ वे सजदा करके खुदा का शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं।

इस बीच इजरायल में हमास हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। देश की आपातकालीन सेवा ने कहा कि हमास द्वारा शनिवार सुबह इजरायल पर किए गए अचानक हमले के बाद से कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कम से कम 779 लोग घायल भी हुए हैं।

Hamas chief watching TV

वहीं हमास के हमले के जवाब में इजरायल ने भी गाजा पट्टी में हवाई हमले तेज कर दिया है। इजराइल ने हमास के 17 मिलिट्री कंपाउंड और 4 मिलिट्री हेडक्वार्टर्स पर हमला किया है। फिलस्तीनी अधिकारियों ने दावा किया है कि इजरायली हवाई हमले में 161 लोगों की मौत हो गई है और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि, ''ये जंग है और ये जंग हम जीतेंगे। हमारे दुश्मनों को इसकी ऐसी कीमत चुकानी होगी, जिसके बारे में उनको अंदाजा भी नहीं होगा।''

वहीं इजरायली सेना ने कहा है कि उसने गाजा पट्टी पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही दसियों हजार रिजर्व सेना को मोर्चे पर बुला लिया गया है।

इस बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, जर्मनी की विदेश मंत्री और यूरोपीय कमीशन के प्रेसीडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन हमास के हमलों की निंदा की है, जबकि अमेरिका ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

इस बीच इजरायल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर ने शनिवार को राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। इजरायल के सभी शहरों में इमरजेंसी लागू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+