Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हाफिज बोला लखवी निर्दोष, भारत की दो टूक, एक आतंकी दूसरे आतंकी का समर्थन करता है

इस्लामाबाद। दुनिया की खुंखार आतंकियों में शुमार हाफिज सईद ने मुंबई धमाकों के मास्टरमाइंड जकिउर रहमान लखवी को बेगुनाह बताया है। सईद ने कहा कि लखवी के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है और भारत सिर्फ पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

hafiz saeed

हाफिज सईद ने कहा कि भारत अमेरिका और यूएन के माध्यम से पाकिस्तान पर लखवी के खिलाफ गलत दबाव बना रहा है। सईद ने कहा कि पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था में अमेरिका और यूएन को दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। उसने कहा कि भारत पाक की कोर्ट का फैसला पहले भी कभी नहीं माना है।

वहीं भारत ने हाफिज के बयान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि एक आतंकी दूसरे आतंकी का समर्थन ही करेगा उसका विरोध नहीं करेगा। केंद्रीय मंत्री जिंतेंद्र सिंह ने कहा कि हाफिज के बयानों का भारत की नीतियों पर कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि हाफिज को कोई भी महत्व देने की जरूरत नहीं है। भारत अपने रुख पर सख्ती के साथ कायम है।

वहीं मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अगर हाफिज लखवी को क्लीन चिट नहीं देगा तो और कौन देगा, आखिर चोर-चोर मौसेरे भाई होते हैं। गौरतलब है कि भारत ने लखवी की रिहाई के खिलाफ यूएन की दरवाजा खटखटाया है जिसके बाद हाफिज सईद लखवी के समर्थन में उतर आया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+