हाफिज सईद ने बैन के बाद दूसरे आतंकी संगठनों से मिलाया हाथ, भारत के खिलाफ रच रहा है साजिश

Recommended Video

    Hafiz Saeed फिर रच रहा India के खिलाफ साजिश, Pakistan हुआ बेनकाब | वनइंडिया हिंदी

    इस्लामाबाद: मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर पाकिस्तान सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद हाफिज अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक हाफिज ने दूसरे आतंकी संगठनों से हाथ मिला लिया है। वो इनके जरिए भारत के खिलाफ आतंक को फैलाने की तैयारी कर रहा है।

    हाफिज सईद की नापाक साजिश का खुलासा

    हाफिज सईद की नापाक साजिश का खुलासा

    आतंकी हाफिज सईद का संगठन जमात-उद-दावा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का फ्रट ग्रुप है। खुफिया एजेंसियों की मिली जानकारी के मुताबिक जमात-उद-दावा दूसरे आतंकी संगठनों को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए पैसा पहुंचा रहा है। जेडीयू चीफ हाफिज सईद को हाल ही में गुजरांवाल पुलिस ने टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। हाफिज की गिरफ्तारी और उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई पेरिस की वित्तीय निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की चेतावनी के बाद हुई।

    पाक 2018 में दूसरी बार ग्रे लिस्ट में पहुंचा

    पाक 2018 में दूसरी बार ग्रे लिस्ट में पहुंचा

    पेरिस की वित्तीय निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने जून 2018 में दूसरी बार पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाल दिया है। इससे पहले उसे एफएटीएफ ने 2012 में इस लिस्ट में डाला गया था। तब उसे तीन साल तक इस लिस्ट में रखा गया था। एफटीफ ने पाकिस्तान से कहा कि वो उसकी जमीन से आतंकियों को वित्तीय मदद देने और मनी लॉड्रिंग करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन अपनाए।

    खतरनाक आतंकी है हाफिज सईद

    खतरनाक आतंकी है हाफिज सईद

    हाफिज सईद की गिनती खतरनाक आतंकियों में होती है। वो लश्कर-ए-तैय्यबा आतंकवादी संगठन का संस्थापक रहा है। इस पर बैन लगने के बाद वो आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा से जुड़ गया। मुंबई के 26/11 हमले की साजिश का हाफिज मास्टरमाइंड है। भारत लगातार पाकिस्तान से उसे सौंपने की मांग करता रहा है। हाफिज सईद पाकिस्तान में लाहौर के पास मुरीदके शहर से अपना संगठन संचालित करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+