पाकिस्तान में इस्लामिक कानून लागू नहीं हो पाया, सरकार के खिलाफ एकजुट होने के जरूरत- हाफिज सईद

इस्लामाबाद। जमात-उद-दावा का सरगना और लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन का फाउंडर हाफिज सईद ने इस्लामिक कानून लागू नहीं करने के लिए पाकिस्तान सरकार पर हमला बोला है। हाफिज सईद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार पैगंबर मोहम्मद के संदेश को खत्म करने में जुटी है। हाफिज ने एक इवेंट में सरकार के खिलाफ लोगों को एकजुट होने के लिए कहा है। पिछले साल नजरबंदी से रिहा होने के बाद आतंकी हाफिज सईद कई समारोह में भाषण देकर पाकिस्तान सरकार के साथ-साथ कश्मीर पर आग उगल चुका है।

पैगंबर मोहम्मद का मैसेज खत्म कर रही है सरकार

पैगंबर मोहम्मद का मैसेज खत्म कर रही है सरकार

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने कहा पाकिस्तान सरकार पैगंबर मोहम्मद के संदेश को खत्म करने में लगी है और इसे रोकने के लिए हमें एकजुट होना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप के कठोर रवैये को लेकर हाफिज सईद ने कहा कि इजराइल एजेंडों पर अमेरिका अपना प्रभाव दिखा रहा है। उसने कहा कि अमेरिका अपनी लड़ाई अफगानिस्तान में हारने के बाद पाकिस्तान में नई जंग छेड़ना चाहता है।

हाफिज सईद इस साल चुनाव में डालेगा सेंध

हाफिज सईद इस साल चुनाव में डालेगा सेंध

यूएन द्वारा घोषित आतंकी हाफिज सईद इसी साल पाकिस्तान के आम चुनाव में भाग लेने की घोषणा कर चुका है। अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि इस साल चुनाव में हाफिज सईद की पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग और पूर्व पाकिस्तानी जनरल और तानाशाह परवेज मुशर्रफ की ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग पार्टी के साथ गठबंधन देखने को मिल सकता है।

इस्लामिक मुल्कों को जिहाद करने की अपील

इस्लामिक मुल्कों को जिहाद करने की अपील

बता दें कि हाफिज सईद ने हाल ही में दुनिया के सभी इस्लामिक मुल्कों को इजराइल और अमेरिका के खिलाफ जिहाद करने के लिए कहा था। हालांकि, पााकिस्तान सरकार ने हाफिज सईद के चैरिटी फंड फलाह-ए-इसांनियत और जमात-उद-दावा को प्रतिबंध करने के भी आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+