हैकर ने लौटाई चोरी की गई 4500 अरब रुपये की क्रिप्टोकरेंसी, जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली, 27 अगस्त। इस महीने हुई अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी चोरी में से लगभग सभी वर्चुअल करेंसी हैकरों ने वापस कर दी है। एक ट्विटर पोस्ट में क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म पॉली नेटवर्क ने बताया कि उसने 3.3 करोड़ डॉलर की स्थिर करेंसी टीथर को छोड़कर शेष 61 करोड़ डॉलर की क्रिप्टो संपत्ति पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।

टीथर ने इस रकम को साइबर हमले के बाद 3.3 करोड़ डॉलर के टोकन को फ्रीज कर लिया था इसलिए उन फंड को अनफ्रीज करने के लिए टीथर के साथ बातचीत की जा रही है।
11 अगस्त को पॉली नेटवर्क ने ट्वीट कर बताया था कि साइबर हमला कर प्लेटफॉर्म से 61 करोड़ डॉलर (लगभग 4500 अरब रुपये से ज्यादा) की क्रिप्टो संपत्ति चुरा ली गई थी। इसके बाद हैकर ने दावा किया था कि उन्होंने सिर्फ खामियों को उजागर करने के लिए हमला किया था और उनका इरादा पूरी करेंसी वापस कर देने का है। इसके अगले ही दिन हैकर ने चोरी की गई क्रिप्टोकरेंसी को वापस करना शुरू कर दिया था। हालांकि कुछ ब्लॉकचेन विशेषज्ञों ने दावा किया था कि चोरी की गई इतनी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को लॉण्डर करना बहुत मुश्किल है।
नेटवर्क ने दिया था नौकरी का ऑफर
बता दें कि चोरी के कुछ दिन बाद ही पॉली नेटवर्क ने हैकर के लिए एक अनूठी पहल करते हुए एक बड़ी नौकरी की ऑफर दी थी। हालांकि ये अब तक नहीं स्पष्ट हो पाया है कि यह काम किसी अकेले हैकर का था या हैकरों के समूह ने इसे किया था। नेवटर्क ने इस ऑफर पर हैकर के किसी जवाब की जानकारी नहीं दी थी।
पॉली नेटवर्क क्रिप्टो की दुनिया में एक कम जाना-पहचाना नाम है। यह डिसेंट्रलाइज फाइनेंस (डीईएफआई) प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को विभिन्न ब्लॉकचेन में टोकन ट्रांसफर या स्वैप करने की अनुमति देने के साथ पीयर-टू-पीयर लेनदेन की सुविधा देता है।
आज का क्रिप्टो रेट
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें शुक्रवार 27 अगस्त को लाल रंग में कारोबार कर रही थी। कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार वैश्विक क्रिप्टोकरेंकी बाजार पूंजी मूल्य 2.02 ट्रिलियन डॉलर रहा जो कि पिछले दिन से 3.31 प्रतिशत कम है। वहीं पिछले 24 घंटे में कुल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप में भी गिरावट देखी गई और यह 111 अरब डॉलर पर रहा।
अगर स्थिर सिक्कों की बात करें तो सभी स्थिर सिक्कों का कुल मूल्य 87 अरब डॉलर था जो कि कुल क्रिप्टो मार्केट का 79 प्रतिशत है।
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन शुक्रवार को 47,325 डॉलर पर कारोबार कर रही थी और इसका बाजार में प्रभुत्व 44.08 प्रतिशत रहा जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.20 प्रतिशत अधिक रहा।












Click it and Unblock the Notifications