H-1B VISA: अमेरिका ने फिर शुरू की प्रीमियम प्रोसेसिंग, बड़ा फायदा भारतीय IT प्रोफेशनल्स को
नई दिल्ली। अमेरिका ने H-1B VISA की सभी कैटेगरी में प्रीमियम प्रोसेसिंग फिर से शुरू कर दी है। इसका सबसे बड़ा फायदा भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को मिलेगा। दरअसल, अमेरिका ने करीब 5 महीने पहले एच-1बी वीजा की प्रीमियम प्रोसेसिंग को स्थगित कर दिया था, क्योंकि उन्हें काफी अधिक संख्या में आवेदन मिल गए थे। सोमवार को इसे फिर से शुरू कर दिया गया है।

यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) की ओर से जारी बयान के अनुसार वित्त वर्ष 2018 के लिए एच-1बी वीजा के आवेदनों की प्रीमियम प्रोसेसिंग को फिर से शुरू कर दिया गया है। इस साल यह निर्धारित किया गया है कि अधिकतम 65,000 आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा। इसका इस्तेमाल सिर्फ भारतीय प्रोफेशनल्स ही नहीं करते हैं, बल्कि अमेरिका में काम कर रही भारतीय कंपनियां भी इसी वीजा का इस्तेमाल करती हैं।
एच-1बी वीजा वह वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को कुछ खास योग्यता वाले पेशों में विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति करने की अनुमति देता है। आईटी कंपनियां हर साल हजारों कर्मचारियों को इसी वीजा के तहत नौकरी पर रखती हैं। यही कारण है कि इसका फायदा भारतीयों को खूब होगा, क्योंकि करीब 40 लाख भारतीय अमेरिका में रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications