कनाडा की संसद पर आंतकी हमला, घंटों होती रही फायरिंग, 1 आंतकी ढ़ेर
नयी दिल्ली। कनाडा की संसद पर आंतकियों ने हमला कर दिया है। बुधवार की सुबह कनाडा की संसद के बाहर एक बंदूकधारी आतंकी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए अंदर घुसने की कोशिश करने लगा।

इस गोलीबारी में एक सैनिक घायल हो गया। अचानक हुई फायरिंग के बाद फौरन संसद को बंद कर दिया गया। जिस वक्त ये फायरिंग हुई प्रधानमंत्री संसद के भीतर ही थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया।
फौरन सांसदों को भी अपने-अपने दफ्तर खाली करने को कहा गया। आपको बता दें कि संसद के बाहर गोलियां चलाते हुए एक बंदूकधारी को वॉर मेमॉरियल से संसद की ओर भागते देखा गया। चश्मदीदों ने बताया कि कम से कम 20 गोलियां चलाई गईं। अब तक हमलावर के बारे मेंं पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।












Click it and Unblock the Notifications