माली के रेडिसन होटल में 20 भारतीय भी अातंकियों के कब्जे में
बोमाको। माली की राजधानी बमाको में रेडिसन ब्लू होटल में दो लोगों ने 140 मेहमानों और 30 कर्मियों को बंधक बना लिया है, शुक्रवार को बयान जारी कर होटल की ओर से यह जानकारी दी गई है। होटल के अंदर माली की स्पेशल फोर्सेज दाखिल हो चुकी हैं। ताजा जानकारी मिलने तक तीन बंधकों की मौत हो चुकी है।

इस होटल में बंधक बनाए गए 170 लोगों में से 20 भारतीय भी शामिल हैं। भारत की सरकार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बोमाको स्थित दूतावास प्रशासन से संपर्क बनाए हुए है।
बीबीसी की मानें तो इस होटल में दो आतंकी मौजूद हैं। हालांकि आर्मी कमांडर का कहना है कि आतंकियों की संख्या 10 है। आपको बता दें कि माली वेस्ट अफ्रीका का एक देश है। अफ्रीका में बोको हराम और अल शहाब के साथ ही साथ अल कायदा भी सक्रिय है।
रेडिसन ब्लू लंदन की कंपनी रेजीडॉर होटल ग्रुप है और कंपनी की ओर से इस बाबत एक बयान भी जारी किया गया है। कंपनी ने कहा है कि उसके होटल में शुक्रवार 20 नवंबर 2015 को बंदूकधारियों द्वारा लोगों को बंधक बनाए जाने की जानकारी है।
कंपनी की मानें तो सिक्योरिटी टीम और कॉरपोरेट टीम बोमाको प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि किसी प्रकार के सुरक्षा संबंधी निर्देश के तहत सहयोग कर सकें।
माली के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने 190 कमरों के इस होटल में गोलीबारी की हुई है। होटल के बाहर से हथियार चलाए जाने की आवाजें सुनी जा सकती हैं। यहां सिक्योरिटी फोर्सेस ने मोर्चा संभाल लिया है।
सिक्योरिटी सूत्रों ने एएफपी न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया है कि कि आतंकी सेवेंथ फ्लोर पर हैं और लगातार फायरिंग कर रहे हैं।
वहीं कुछ लोगों को आतंकियों ने रिहा कर दिया है। रिहा हुए बंधकों में से एक ने ट्वीट किेया है कि आतंकी सिर्फ उन्हीं लोगों को छोड़ रहे हैं जो कुरान का उच्चारण कर पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications