नाइजीरिया में आंतकियों ने सोते हुए 50 छात्रों को उतारा मौत के घाट

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी योबे प्रांत में आंतकियों ने एक कृषि विश्वविद्यालय में घुसकर अंधाधुन गोलियां बरसानी शुरु कर दी। कॉलेज में बोको हरम आतंकवादियों के दो अलग-अलग हमलों में 50 छात्रों की मौत हो गई। रविवार के दिन बोरो आंतकियों का एक गुट कालेज में घुस आया और परिसर के भीतर घुसकर छात्रों पर अंधाधुन फायरिंग करने लगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के मुताबिक प्रांतीय राजधानी दमातुरु से 50 किलोमीटर दूर स्थित कृषि कॉलेज में घुसकर बोरो हरम के आंतकियों ने वारदात को अंजाम दिया।
घटना उस वक्त घटी जब छात्र सो रहे थे। कॉलेज के एक अदिकारी के मुताबिक हादसे के बाद से अबतक कॉलेज परिसर से 47 शव बरामद किए जा चुके है। जिसमें अधिकांश युवक हैं। वहीं फोयरिंग में गायल छात्रों को इलाज के लिए पास के इस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आंतकी हमले में मारे गए छात्रों को दफनाने के लिए सामूहिक अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। वहीं सेना ने वारदात के बाद मोर्चा संभाल लिया है।












Click it and Unblock the Notifications