पाकिस्तान में विमान पर हमला, महिला यात्री की मौत

कल रात पाकिस्तान के बाच्छा खान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान के उतरने से पहले उस पर गोलीबारी की गई। गोलीबारी दो मिनट तक चली। हमले में एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी बाद में मौत हो गई और वाजिद एवं इजाज नाम के दो फ्लाइट स्टूअर्ड घायल हो गए।
क्रू मेंबर के अनुसार, विमान 250 से 300 फुट की ऊंचाई पर था, जब विमान के पिछले हिस्से को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। किस्मत से कैप्टन तारिक चौधरी ने सुरक्षित रूप से विमान को हवाई अड्डे पर उतारा और बड़ी तबाही को टाल दिया।
जबकि फ्लाइट स्टूअर्ड वाजिद के पैर में गोलियां लगी। बताया जा रहा है कि गोलियां पास के तेहकाल इलाके से चलीं। वाजिद ने कहा कि उनके सहकर्मी इजाज को भी तीन गोलियां लगी हैं और उन्हें पेशावर के कम्बाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनका ऑपरेशन चल रहा है।
इस बीच, पेशावर हवाई अड्डे पर विमानों की तत्काल आवाजाही रोकने के बाद कुआलालंपुर से पेशावर आ रही एक उड़ान को लाहौर हवाई अड्डे के लिए मोड़ दिया गया। सुरक्षा बलों ने दोषियों को पकड़ने के लिए घटना के तुरंत बाद हवाई अड्डे से लगे संदिग्ध इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
गौरतलब, कुछ दिनों पहले ही आतंकियों ने करांची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी हमला किया था। इस मुठभेड़ में दसों आतंकवादी मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications