बोतल की ढक्कन तक नहीं खोल पाता था... अब 3.13 सेकेंड में सॉल्व किया रूबिक क्यूब, बना विश्व रिकॉर्ड
मैक्स के पास पहले से ही स्पीडक्यूबिंग के कई रिकॉर्ड हैं। वास्तव में वह इस प्रतियोगिता के किंग हैं। उनके पास लगभग हर इवेंट के रिकॉर्ड हैं।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित स्पीडक्यूबिंग प्रतियोगिता में एक बार फिर मैक्स पार्क ने कमाल कर दिखाया है। महज 21 साल की उम्र में 'महान' कहलाने वाले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हॉल ऑफ फेमर मैक्स पार्क ने सिर्फ 3.13 सेकेंड में एक रूबिक क्यूब को हल कर दिया।
आप खुद सोचिए कि जितनी देर में आप ये पढ़ते हुए यहां तक पहुंचे हैं उससे कहीं कम समय में किसी ने रूबिक क्यूब को हल कर दिया। है न सचमुच चौंका देने वाली बात...!

यह प्रतियोगिता 11 जून को कैलिफोर्निया में आयोजित हुई थी। इसमें अमेरिकी शख्स मैक्स पार्क ने पांच साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले 2018 में चीन के युशेंग डू ने 3x3x3 रूबिक क्यूब को 3.47 सेकंड में सॉल्व किया था।
फिर से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार अमेरिकी युवक मैक्स पार्क ने पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 0.34 सेकंड का कम समय लिया। मैक्स पार्क की जीत के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा उनका वीडियो शेयर किया गया।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैक्स रूबिक क्यूब को एक झटके में सॉल्व कर देते हैं। इस दौरान उनके आप पास मौजूद लोगों को भी इस पर यकीन नहीं होता है। वे सभी खुशी से उछलने लगते हैं।
इस वीडियो में मैक्स की मैक्सिमम स्पीड का प्रदर्शन देखिए...
Rubik's Cube 3x3 World Record (3.13) breaking 4.5 year old record of (3.47) #thecubicle #rubiks #spinmaster #thespeedcubers #netflix pic.twitter.com/iNDfwqCLT8
— Max Park (@maxfast23) June 12, 2023
21 वर्षीय अमेरिकी मैक्स पार्क रूबिक क्यूब स्पीडसॉल्वर है, जो दुनिया भर के विभिन्न टूर्नामेंटों में भाग लेते रहते हैं। उन्होंने सितंबर 2022 में 4.86-सेकंड के औसत के साथ पांच 3x3x3 क्यूब्स को हल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
गौरतलब है कि मैक्स के पास पहले से ही स्पीडक्यूबिंग के कई रिकॉर्ड हैं। वास्तव में वह इस प्रतियोगिता के किंग हैं। उनके पास लगभग हर इवेंट के रिकॉर्ड हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, उनके पास 4x4x4 क्यूब, 5x5x5 क्यूब, 6x6x6 क्यूब और 7x7x7 क्यूब के लिए सिंगल सॉल्व और एवरेज सॉल्व दोनों विश्व रिकॉर्ड हैं।
मैक्स ने 7x7x7 क्यूब्स को महज 1 मिनट, 35 सेकंड में हल कर दिया था। इससे पहले यह रिकॉर्ज 1 मिनट 40 सेकेंड का था जो वयोवृद्ध क्यूबर एरिक एकर्सडिजक ने बनाया था। उन्होंने कहा था कि ये रिकॉर्ड लंबे वक्त तक कायम रहेगा। हालांकि इसे मैक्स ने कुछ ही महीने बाद तोड़ डाला था।
सबसे दिलसच्प बात ये है कि मैक्स बचपन में ऑटिज्म से पीड़ित थे। मैक्स के माता-पिता, शॉन और मिकी ने कहा कि एक वक्त था जब उनका बेटा पानी की बोतल तक नहीं खोल पाता था। आज वह दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी बन चुका है और चुटकियों में क्यूब्स को हल कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications