ग्राउंड रिपोर्ट: उत्तर कोरिया बॉर्डर की सुरंगे, बंकर और लैंडमाइन
दक्षिण कोरिया के एक गाँव में सुबह के साढ़े दस बजे हैं. सीमा पर बसे इस आख़िरी गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है जिसे एक-आधा बख़्तरबंद गाड़ियों कभी-कभार तोड़ देती हैं.
योंगाम री गाँव के बाद से ही उत्तर और दक्षिण के बीच का डिमिलिट्राइज़्ड ज़ोन (विसैन्यीकृत क्षेत्र) शुरू हो जाता है.
अनुमान है कि इस ज़ोन में दस लाख से भी ज़्यादा लैंडमाइन्स का जाल बिछा हुआ है.
दक्षिण कोरिया में खेलेगा उत्तर कोरिया
द. कोरिया पर नरम क्यों हुए किम जोंग?
गाँव के चेहरों पर आज भी दहशत
इधर गाँव के ओल्ड-एज होम (वृद्धाश्रम) में क़रीब एक दर्जन महिलाएं खाना परोसे जाने के इंतज़ार में हैं.
कई किस्म की सूखी मछलियां, पोर्क-चावल, किमची सलाद और कोरिया की 'राष्ट्रीय शराब' सोजू आज मेज़ पर है.
ये वो लोग हैं जिन्होंने देश के हिंसक बंटवारे को देखा है और इनके चेहरों पर आज भी दहशत की छाप है.
90 साल की ली सुन जा ने 1950 में इसी गाँव में लोगों का क़त्ले-आम देखा था.
अब भी कई देश हैं उत्तर कोरिया के मददगार
उ. कोरिया के सामने इतना बेबस क्यों अमरीका?
डर लगता है कि जंग दोबारा न छिड़ जाए
"मेरे पति अब नहीं रहे और बच्चे बड़े होकर दूसरी जगहों पर जाकर बस चुके हैं. पिछले वर्षों में तनाव भी बढ़ा है. अब मैं अपनी जगह तो नहीं छोडूंगी लेकिन हाँ, रोज़ दिमाग में ये बात ज़रूर उठती रहती है कि जंग दोबारा न छिड़ जाए. ज़ाहिर है, डर भी लगता है".
ली सुन जा इस वृद्धाश्रम में अकेली महिला थीं जो हमसे बात करने को तैयार हुईं.
दूसरों ने उत्तर कोरिया के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से साफ़ मना कर दिया क्योंकि इनमें से कई वहीँ से आए हैं और कुछ के रिश्तेदार अभी भी वहीँ हैं.
लेकिन ली सुन जा इस बात से बिल्कुल अनजान हैं कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन मिसाइल पर मिसाइल टेस्ट करते जा रहे हैं.
'उत्तर कोरियाई मिसाइल की रेंज में आया अमरीका'
क्या उत्तर कोरिया में चिट्ठी भेजी जा सकती है?
किम के बारे में बातें कम
उन्होंने कहा, "मैं टेलीविज़न तो देखती हूँ, लेकिन किम के बारे में बहुत कम ही बात होती है. वैसे उत्तर कोरिया हमेशा से जंग-पसंद रहा है. चिंता भी इसी बात की ही है".
योंगाम री जैसे दर्जनों गाँव उत्तर कोरिया सीमा के नज़दीक बसे हुए हैं.
हर गाँव में बड़े-बड़े बंकर तैयार हैं और बताया जाता है कि इनमें चले जाने पर परमाणु या रसायन हमले से भी बचा जा सकता है.
काफ़ी मिन्नतों के बाद हमें एक बंकर में जाने और फ़िल्म करने की इजाज़त मिली.
उ.कोरिया- द. कोरिया के बीच हॉटलाइन चालू
आख़िरकार उत्तर कोरिया चाहता क्या है?
बर्फ़ीली सर्द हवाओं से जूझना पड़ता है
लोहे और कंक्रीट की बनी दीवारें चार फ़ीट से ज़्यादा मोटी हैं और इन अंडरग्राउंड बंकरों में मोमबत्तियों और टॉर्च के अलावा बिजली और जेनरेटर भी हैं.
बड़े-बड़े फ्रिजों में तीन महीने तक के खाने का सामान, कम्बल और बैटरी से चलने वाले शॉर्टवेव रेडियो भी मौजूद हैं जिससे जंग के हालात में बाहरी दुनिया से संपर्क बना रहे.
हर गाँव में डिजिटल स्क्रीन और विशालकाय लाउडस्पीकर अलार्म भी हमेशा तैयार रहते हैं.
दक्षिण कोरिया की राजधानी से चार घंटे दूर बसे इस इलाके में पहुँचने के लिए बर्फ़ीली हवाएं, ख़त्म न होने वाली सुरंगें और -10 डिग्री तक के तापमान से निपटना पड़ता है.
दक्षिण कोरिया से 'कीचड़' खरीदने पर बवाल
अपने परमाणु परीक्षण से ही ख़तरे में उत्तर कोरिया?
तोप के सामने, फिर भी एक इंच हिलना नापसंद
इन सभी गांवों का निकटतम शहर है चुनचियों.
जैसे-जैसे शहर क़रीब आता है आम नागरिक कम और फ़ौजी ज़्यादा दिखाई पड़ने लगते हैं.
पांच लाख से ज़्यादा दक्षिण कोरियाई सैनिक इस बॉर्डर पर दिन रात तैनात रहते हैं.
बॉर्डर के दूसरी ओर उत्तर कोरिया की तोपों के मुहाने भी इसी ओर मुड़े हुए हैं.
इसके बावजूद जो सीमा पर रहते रहे हैं, वे एक इंच भी हिलना नापसंद करते हैं.
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications