हनीमून पर पत्नी को छोड़कर ढ़ूढ़ने लगा वेश्या, पहुंच गया जेल
नयी दिल्ली। शादी के बाद एक अच्छी जगह पर हनीमून हर जोड़े का सपना होता है। हनीमून पर दंपत्ति एक दूसरे को बहतर से समझ जाते है। ऐसे ही चाह ते साथ एक जोड़ा हनीमून के लिए फ्लोरिडा हुंचा, लेकिन पति की धोखेबाजी ने उसे हनीमून स्वीट के बजाए जेल पहुंचा दी।
दरअसल, मोहम्मद अहमद नाम के 21 वर्षीय युवक ने पत्नी के साथ फ्लोरिडा में हनीमून मनाने पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह अचानक लापता हो गया। पति के गायब हो जाने के बाद पत्नी परेशान हो गई। पत्नी ने पुलिस में पति के गायब होने की शिकायत भी दर्ज कराई, लकिन कुछ दिनों बाद पुलिस ने फोन कर बताया कि उसका पति जेल में है।
पुलिस ने उसे यह भी बताया कि उसके पति अहमद को वेश्यावृत्ति के एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए पकड़ा गया था। अहमद ने ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए वेश्या से मिला था। इससे पहले कि वो कुछ कर पाता पुलिस ने उसे धर दबोचा। हनीमून पर वेश्यावृत्ति के चक्कर में गिरफ्तार हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और यह सुर्खियां भी बना। जानकारी के मुताबिक आरोपी पति को जेल भेज दिया गया। पत्नी के साथ अपनी शादी के लम्हों को यादगार बनाने के बजाय वेश्यावृत्ति के चक्कर में फंसना अहमद को पूरी जिंदगी चोट पहुंचाएगा।