Green Comet : निअंडरथल ने 50,000 साल पहले देखी थी अंतरिक्ष की अनोखी घटना ! अब आप भी करिए दीदार
अंतिरिक्ष जितना खूबसूरत है, वहां की घटनाएं भी उतना ही अनोखा और नया इतिहास रचती हैं। इस पृथ्वी के नजदीक से गुजरे हरे रंग की धूमकेतु की घटना चर्चा में है।

Green Comet : लद्दाख के हानले में स्थित भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक हरे रंग के धूमकेतु की छवियों को कैप्चर किया है। इसके लिए खास टेलीस्कोप का प्रयोग किया गया। एक अनुमान के मुताबिक ये ठीक वैसी ही घटना है जो कभी निएंडरथल के वक्त हुई थी।

26 मिलियन मील दूर था धूमकेतु
स्पेस साइंटिस्ट्स ने पहली बार ग्रीन धूमकेतु की खोज मार्च 2022 में C/2022 E3 (ZTF) की थी। दरअसल, ये धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा करने में एक लंबा समय लेता है। इस बार ये धूमकेतु पृथ्वी से करीब 26 मिलियन मील दूर से गुजरा। साइंटिस्ट्स के मुताबिक ग्रीन कॉमेट अपनी कक्षा में परिक्रमा पूरी करने की हजारों वर्षों का समय लेता है। पिछली बार जब ये धूमकेतु पृथ्वी के करीब से गुजरा था तो दुनिया में स्पेस साइंस अस्तित्व में ही नहीं था।

भारत में IIA ने देखी घटना
लद्दाख के हानले में स्थित भारत के हिमालयन चंद्र टेलीस्कोप ने एक नए खोजे गए धूमकेतु की पहली छवियों को कैप्चर किया। हरे धूमकेतु को भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA), बेंगलुरु के खगोलविदों ने देखा। द्वारा संचालित है। इसके लिए साइंटिस्ट्स ने हिमालयन मून टेलीस्कोप का उपयोग किया। वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्रीन कॉमेट अपने आंतरिक ग्रहों के साथ सूर्य की परिक्रमा कर रहा है।

पाषाणकाल में हुई थी घटना
जिस धूमकेतु को दूरबीन से स्पॉट किया गया खगोलविदों ने उसका नाम C/2022 E3 (ZTF) रखा है। ये कॉमेट लंबे समय बाद अब धरती के नजदीक देखा गया। इस घटना को अनोखी खगोलीय घटना इसलिए कहा गया क्योंकि ये ऐसिहासिक थी। इसकी मौजूदा गति देखकर वैज्ञानिकों ने ये अनुमान लगाया कि ये धूमकेतु आज से करीब 50,000 साल पहले पृथ्वी के आसपास से गुजरा था। यानी कि उस वक्त मानव अस्तित्व में नहीं थे। लेकिन मानव जाति के उत्पत्ति पर शोध के मुताबित उस वक्त धरती पर निअंडरथल मौजूद थे। ये पाषाण युग था।

घटना के वक्त अफ्रीका में थे निअंडरथल
धूमकेतु C/2022 E3 (ZTF) पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरा। इससे पहले ये घटना उस वक्त हुई जब हमारे के ग्रह पर निअंडरथल हुआ करते थे। खगोलविदों के एक अनुमान के अनुसार ये घटना यह 50,000 वर्ष बाद हो रही है। इस घटना के बाद मानव जाति अफ्रीका छोड़कर एशिया और यूरोप में बस गए थे। पृथ्वी से इस धूमकेतु को दूरबीन के साथ स्पॉट किया गया। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आईं।

बर्फ का जैसा दिखता है Comet
धूमकेतु C/2022 E3 (ZTF) को लेकर साइंटिस्ट्स ने कहा है कि ये comet पहली बार देखा जा रहा है। इसे पहले उन्होंने स्पेस में ऐसा धूमकेतु कभी नहीं देखा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के बयान के अनुसार धूमकेतु C/2022 E3 (ZTF) बर्फ के एक गोले जैसा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications