US Green Card: पीएम मोदी के यूएस दौरे से पहले ग्रीन कार्ड के नियमों में ढील, बाइडेन प्रशासन ने उठाया यह कदम
US Green Card: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू होने जा रहा है। पीएम मोदी के अमेरिका आगमन को लेकर यूएस में तैयारियां शुरू हो चुकी है। वहीं उनके आने से पहले अमेरिका की बाइडेन सरकार ने ग्रीन कार्ड को लेकर राहत भरा फैसला किया है।
अमेरिकी प्रशासन ने वहां नौकरी करने वाले और रहने के लिए ग्रीन कार्ड से जुड़े एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के नियमों में ढील दी है। सरकार ने इसके लिए पॉलिसी गाइडलाइन भी जारी की है।

दरअसल, अमेरिका के ग्रीन कार्ड का खासकर भारतीयों को इंतजार रहता है। ऐसे में यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने इम्प्लॉयमेंट अथॉरिटी डॉक्यूमेंट (EAD) के लिए प्रारंभिक और नवीनीकरण आवेदनों के लिए पात्रता मानदंड के संबंध में नई गाइडलाइन जारी करके नियमों में आसानी की है।
ग्रीन कार्ड, जिसे आधिकारिक तौर पर एक स्थायी निवासी कार्ड के रूप में जाना जाता है, अमेरिका के अप्रवासियों को सबूत के रूप में जारी किया गया एक दस्तावेज है कि धारक को स्थायी रूप से रहने का विशेषाधिकार दिया गया है।
इमिग्रेशन कानून प्रत्येक वर्ष लगभग 140,000 रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड जारी करने का प्रावधान करता है।हालांकि, उन ग्रीन कार्डों में से केवल सात प्रतिशत सालाना किसी एक देश के व्यक्तियों के पास जा सकते हैं।
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे। इस यात्रा में 22 जून को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी पीएम मोदी संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications