Shark Video: कैमरा लेकर पानी में कूदा शख्स, अंदर 300 दांतों वाली शार्क कर रही थी इंतजार

नई दिल्ली: अगर समुद्र के सबसे खतरनाक शिकारी की बात करें, तो शार्क का नाम जरूर आता है। पहले तो ये आदमखोर नहीं थीं, लेकिन जब से समुद्र में इंसानों की दखल बढ़ी है, तब से इनके हमले भी बढ़ गए। ये समुद्र किनारे मजे कर रहे लोगों को भी अपना शिकार बना लेती हैं। अब इससे जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा, जो कुछ साल पुराना है, लेकिन इसमें शार्क और इंसान का जबरदस्त आमना-सामना देखने को मिल रहा। (वीडियो-नीचे)

सिडनी की है घटना

सिडनी की है घटना

ये घटना ऑस्ट्रेलिया की है, जहां सिडनी हार्बर के पास पानी काफी शांत रहता है। वहां पर कुछ ऊंची चट्टानें हैं, जिससे लोग पानी में छलांग लगाकर रोमांच का मजा लेते हैं। कुछ साल पहले एक शख्स भी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। उसके साथ एक वाटरप्रूफ कैमरा भी था, जिसमें बहुत डरावना मंजर रिकॉर्ड हुआ।

अचानक सामने आई शार्क

अचानक सामने आई शार्क

शख्स ने आराम से छलांग लगाई और पानी में पहुंच गया। वो एक डुबकी मारकर बाहर आ गया। इसके बाद उसने पानी में जैसे ही दूसरी डुबकी लगाई, उसके सामने एक व्हाइट शार्क आ गई, जो करीब 15 फीट की रही होगी। इसको देखते ही शख्स की हालत खराब हो गई और वो हड़बड़ा गया। उसको समझ नहीं आ रहा था कि वो आगे क्या करे।

एकदम पास पहुंची

एकदम पास पहुंची

शख्स की किस्मत अच्छी थी, क्योंकि वो शार्क उसे देखकर दूसरी ओर मुड़ गई, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार था। शख्स तेजी से किनारे पर स्थित चट्टानों की ओर जाने लगा। वो काफी तेज तैर रहा था, तभी उसने पानी में एक और डुबकी लगाई। इसके बाद उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। शार्क उसके एकदम पास आ गई थी। उसका हाथ भी शार्क से टच होने वाला था, लेकिन अचानक से शार्क फिर मुड़ गई।

हमले के मूड में नहीं?

हमले के मूड में नहीं?

इसके बाद शख्स तेजी से तैरता हुआ चट्टान पर पहुंचा और राहत की सांस ली। ये पूरी घटना उसके साथ मौजूद कैमरे में कैद होती चली गई। वैसे तो व्हाइट शार्क के इंसानों पर हमले की बहुत सी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस घटना में शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं मछली को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो हमला नहीं करना चाहती थी, बस वो गलती से उस शख्स के सामने आ जा रही थी। जिस वजह से उसने दोनों बार खुद ही अपना रास्ता बदल लिया।

शार्क के होते हैं 300 से ज्यादा दांत

शार्क के होते हैं 300 से ज्यादा दांत

आपको बता दें शार्क 20 फीट तक बड़ी हो सकती हैं और इनका वजन 5000 पाउंड तक होता है। ये समुद्र की गहराइयों में जाकर मछलियों का शिकार आसानी से कर लेती हैं। इनके मुंह में 300 से ज्यादा दांत होते हैं, जो शिकार को दो भागों में आराम से फाड़ देते हैं। आमतौर पर एक बार हमला करके शार्क पीछे हट जाती हैं, ताकी उसका शिकार जख्म की वजह से दम तोड़ दे और वो उसे आराम से निगल सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+