वीडियो: ग्रैमी अवार्ड 2018 का बेस्ट मूवमेंट कैमरे में कैद, महफिल में जे-जी और बेयोंसे को उनकी बेटी ने कहा 'कूल डाउन'
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेडिसन स्क्वेयर गार्डन हॉलीवुड सितारों से सजा हुआ है, जहां 60वें ग्रैमी अवॉर्ड आयोजन चल रहा है। ग्रैमी अवॉर्ड 2018 में भाग लेने के लिए हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची। इस शानदार महफिल की आगाज कैलिफोर्निया के रैपर और गीतकार केंड्रिक लैमर ने की, लेकिन लेडी गागा ने आते ही जान डाल दी। इस बीच ग्रैमी अवॉर्ड 2018 समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी रैपर जे-जी और उनकी पत्नी सिंगर बेयोंसे को महफिल में थोड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

ब्लू आइवी ने बेयोंसे और जेजी को कहा कूल डाउन
जे-जी और बेवंस भले ही कूल पेरेंट्स होंगे, लेकिन ग्रैमी अवॉर्ड्स के वक्त उनकी बेटी ब्लू आइवी के कारण उन्हें थोड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। दरअसल हुआ यूं कि सिंगर कैमिला कैबेलो के परफॉर्म के बाद जे-जी और बेयोंसे तालियां बजा रहे थें, तभी उन दोनों के बीच बैठी उनकी छह साल की बेटी ब्लू आइवी ने उन्हें शांत होने के लिए कहा। वाइरल हो रहे इस वीडियो से ऐसा लगता है कि जैसे ब्लू आइवी अपने पेरेंट्स को महफिल में शांति से तालियां बजाने के लिए कह रही है। शायद ग्रैमी अवॉर्ड का यह सबसे बेस्ट मूवमेंट में से है, जो कैमरे में कैप्चर हो चुका है।

ब्रूनो मार्स और केंड्रिक लैमर ने मारी बाजी
बता दें कि पॉप स्टार ब्रूनो मार्स और केंड्रिक लैमर साल 2018 के ग्रैमी समारोह में सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे हैं। मार्स को पांच शीर्ष ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है। मार्स को सात कैटगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें ‘24 के मैजिक' के लिए ‘एलबम ऑफ द ईयर' पुरस्कार भी मिला है।
एलिसिया कारा को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट
ब्रूनो मार्स को That's what I like के लिए सॉन्ग ऑफ द ईयर से नवाजा गया है। वहीं, इसके अलावा बेस्ट रैप सॉन्ग के लिए हंबल, केंड्रिक लैमर को ग्रैमी से नवाजा गया। कनेडियन सिंगर और सॉन्ग राइटर एलिसिया कारा को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट के लिए सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications