सूटकेस उठाकर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति? नौसेना जहाज की तरफ दौड़ने का Video वायरल
आर्थिक संकट भीषण होने के साथ ही श्रीलंका की राजनीति में भी उथल-पुथल मचा हुआ है और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पहले ही अपना पद छोड़कर अपने आवास से फरार हो चुके हैं।
कोलंबो, जुलाई 10: क्या श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गये हैं? श्रीलंका में चल रही भीषण उथल-पुथल के बीच दावा किया जा रहा है, कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर नौसेना की जहाज से फरार हो गये हैं। शनिवार को श्रीलंका में एक बार फिर से प्रदर्शन काफी ज्यादा आक्रामक हो चुका है और लोग गोटाबाया राजपक्षे की इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति आवास में दाखिल हो गये थे। हालांकि, ऐसी रिपोर्ट है, कि उस वक्त राष्ट्रपति गोटाबाया राष्ट्रपति भवन में मौजूद नहीं थे, लेकिन कल से ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल है और श्रीलंका में दावा किया जा रहा है, कि गोटाबाया राजपक्षे फरार हो चुके हैं।
Recommended Video

क्या गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़ भाग गये?
आर्थिक संकट भीषण होने के साथ ही श्रीलंका की राजनीति में भी उथल-पुथल मचा हुआ है और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पहले ही अपना पद छोड़कर अपने आवास से फरार हो चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने 10 मई को महिंदा राजपक्षे के पुश्तैनी घर को भी आग के हवाले कर लिया था, जिसके बाद रिपोर्ट आई थी, कि श्रीलंकन नेवी के कैंप में अपने परिवार के साथ मौजूद हैं। वहीं जब, अभूतपूर्व संख्या में प्रदर्शनकारियों ने गोटबाया राजपक्षे के महल पर धावा बोल दिया, तो खबरें सामने आईं कि वह भाग गये हैं। घंटों बाद एक वीडियो व्यापक रूप से साझा किया गया है, जिसमें कुछ रिपोर्टों के अनुसार दावा किया गया है, कि गोटाबाया राजपक्षे एक जहाज पर सवार होकर देश से बाहर निकल गये हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में तीन लोगों को सूटकेस ले जाते और जहाज एसएलएनएस गजबाहू पर लोड करने के लिए दौड़ते हुए दिखाया गया है। कथित तौर पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति शनिवार दोपहर को अपने घर से भाग गए थे, जब भीड़ - 'गोटा, घर जाओ' के नारे लगाते हुए उनके आवासीय परिसर में घुस गई थी। जैसे ही रात हुई, एक बयान सार्वजनिक किया गया कि, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे। वहीं, श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि वह पद छोड़ देंगे। इस वीडियो को कोलंबो बंदरगाह पर बनाया गया है, जिसमें srilanka navy के जहाज SLNS GAJABAHU में सामान लादते हुए देखा जा सकता है और किसी वीवीआईपी या परिवार के देश छोड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बैकग्राउंड में श्रीलंका की स्थायीन भाषा सिंहली में एक आवाज सुनी जा सकती है, जिसमें कहा जा रहा है, कि 'गोटा जा रहा है'। हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारियों का 'कब्जा'
शनिवार को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों से नाराज होकर राष्ट्रपति भवन को घेर लिया और परिसर के भीतर घुस गए थे। कोलंबो से नाराज जनता के कई वीडियो वायरल हुए हैं। आप देख सकते हैं कि, कैसे महंगाई की मार झेल रही देश जनता राष्ट्रपति भवन में घुस गए और किचन में जाकर उन भरपेट भोजन किया और स्विमिंग पूल में डांस किया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आवास के कई महत्वपूर्ण कक्ष में घुसकर सामान को उठाने लगे। तोड़फोड़ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कई लोग किचन में घुसकर राष्ट्रपति और वहां के लोगों के लिए बनाए जा रहे भोजन पर हाथ साफ कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आर्थिक और खाद्य संकट से जूझ रही श्रीलंका की जनता कैसे किचन में घुसकर खाना पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं। पुलिस ने शुरू में कर्फ्यू के साथ विरोध को विफल करने का प्रयास किया था, लेकिन फिर इसे हटा दिया गया, क्योंकि वकीलों और विपक्षी राजनेताओं ने इसे अवैध बताया था।
कहां हैं श्रीलंका के राष्ट्रपति?
श्रीलंका के राष्ट्रपति फरार तो हो चुके हैं और संसद के स्पीकर घोषणा भी कर चुके हैं, कि गोटाबाया राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे, लेकिन अब राष्ट्रपति कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, न्यूज फर्स्ट चैनल की रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि कोलंबो बंदरगाह पर नौसेना के जहाज गजबाहु में सामान लादा गया है। वहीं, हार्बर मास्टर की रिपोर्ट में कहा गया है कि, नौसेना के जहाज एसएलएनएस सिंधुराला और एसएलएनएस गजबाहु में वीआईपी लोगों का एक ग्रुप चढ़ा है और फिर दोनों जहाज बंदरगाह से रवाना हो गये। हालांकि, इस बात की कोई जानकारी नहीं है, कि जहाज में कौन चढ़ा था। वहीं, कई रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि किसी आम आदमी के लिए किसी भी देश की नौसेना के जहाज तक इस तरह से पहुंचना संभव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications