न्यूज लिखने वाला AI टूल तैयार कर रहा Google, खबरें लिखने से लेकर फैक्ट चेक तक में करेगा मदद
गूगल एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोडक्ट पर काम कर रहा है जो खबरें भी लिख पाएगा। गूगल के इस प्रोडेक्ट का नाम 'जेनेसिस' है। जेनेसिस रिलेवेंट इंफॉर्मेशन और करेंट इवेंट्स को प्रोसेस कर लेटेस्ट न्यूज स्टोरीज जनरेट कर सकता है।
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल अपने इस नए टूल को द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वॉशिंगटन पोस्ट और न्यूज कॉर्प जैसे न्यूज ऑर्गेनाइजेशन के सामने प्रस्तुत भी कर चुका है। हालांकि इस टूल का नाम जेनेसिस एक तात्कालिक नाम है और अभी इसका नाम तय नहीं हो पाया है।

Google ने कहा कि वह इस AI टूल की खोज के शुरुआती स्टेज में है जो पत्रकारों को समाचार की सुर्खियों या विभिन्न लेखन शैलियों का विकल्प प्रदान कर सकता है। हालांकि गूगल ने साफ कहा कि उसके इस नए तकनीक का उद्देश्य पत्रकारों की जगह लेना नहीं है।
गूगल के प्रवक्ता जेन क्राइडर ने कहा कि किसी घटना की रिपोर्टिंग करना, नए लेख लिखना या भी फैक्ट चेक जैसे काम करने जैसा काम किसी AI मशीन से कराने का उनका कोई ईरादा नहीं है। यह नया टूल पत्रकारों को सिर्फ राइटिंग स्टाइल देने में मदद करेगा। इसके अलावा, यह टूल खबरों के लिए हेडलाइन के कई विकल्प दे पाएगा।
न्यूयॉर्क टाइम्स के दो पत्रकार जिन्होंने इस टूल का इस्तेमाल किया है, उन्होंने कहा कि ये नया टूल फिलहाल उतना कारगर नहीं है। यह टूल सटीक और कलात्मक शैली में लिखी गई खबरों के बिल्कुल अनुकूल नहीं है।
क्रेग न्यूमार्क ग्रेजुएट स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के डायरेक्टर जार्विस ने कहा कि समय बचाने के लिए पत्रकार इस टूल का उपयोग कर सकते हैं मगर अगर कोई पत्रकारिता से जुड़ा संस्थान पत्रकारों की जगह पर इन एआई टूल का इस्तेमाल करता है तो उन्हें इसका नुकसान हो सकता है।
जार्विस ने कहा कि पत्रकारिता एक गंभीर पेशा है और ऐसी खबरें जिनमें विषयों की बारीकियों और सांस्कृतिक समझ की जरूरत होती है वहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल समाचार संगठनों की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications