गूगल पर सर्च नहीं कर पाएंगे बच्चों की अश्लील तस्वीरें
नयी
दिल्ली। इंटरनेट पर बच्चों से जुड़े बढ़ रहे अपराध को देखते हुए प्रमुख सर्च इंजन गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने इसे रोकने के लिए अहम पहल की है। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट पर बच्चों की अश्लील तस्वीरों की खोज को और कठिन बनाने के उपाय करने पर एकमत हो गए है। दोनों कंपनियों ने सहमति जताते हुए कहा है कि जल्द ही बच्चों से जुड़ी अश्लील तस्वीरें सर्च करना मुश्किल होगा। id="toptextpromo">इस
फैसले के बाद अब इंटरनेट पर अश्लील तस्वीरों की खोज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक लाख से अधिक शब्दों पर अब कोई रिजल्ट नहीं दिखाई देगा। इतना ही नहीं गूगल और माइक्रोसॉफ्ट बच्चों की अश्लील तस्वीरों को ग़ैर क़ानूनी बताने वाला एक संदेश भी दिखाएगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने दोनों कंपनियों की इस पहल का स्वागत किया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि इससे पहले जुलाई में कैमरन ने गूगल और माइक्रोसाफ्ट के सर्च इंजन बिंग से इस संबंध सर्च को और अधिक कठिन बनानेन का आदेश दिया था। कैमरन ने कहा था कि इन कंपनियों को ऐसे इंतज़ाम करने की ज़रूरत हैं, जिससे अवैध तस्वीरों की खोज करने पर कोई परिणाम नज़र न आए। जिसके बाद गूगल ने इस पर पहल करते हुए ऐसे 1 लाख शब्दों को हटाने का फैसला किया है जिसपर अब 'नो रिजल्ट' दिखाई पड़ेगा। वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने भी कहा है कि अब बिंग पर भी ऐसे शब्द खोजने पर कोई परिणाम नहीं आएगा। दोनों कंपनियों ने कहा है कि वो बच्चों के शोषण से संबंधित सामग्री बर्दाश्त नहीं करेंगे, इसलिए अब इस साम्रगियों का सर्च करना अब और मुश्किल होगा।











Click it and Unblock the Notifications