क्या है सुदंर पिचाई के गूगल वाले 'अल्फाबेट' में खास
कैलिफोर्निया। सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को भारतीय मूल के सुंदर पिचाई को अपना नया सीईओ बनाते ही एक खास ऐलान किया। गूगल अब 'अल्फाबेट इंक' इस नाम की नई कंपनी के साथ काम करेगा। सुंदर पिचाई भी इसी अल्फाबेट की जिम्मेदारियों को संभालेंगे।

ब्लॉग पर किया ऐलान
अल्फाबेट इंक के बारे में गूगल ने अपने ब्लॉग पर ऐलान किया। गूगल के फाउंडर लैरी पेज ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि अल्फाबेट के साथ गूगल अब नई सर्विसेज देगा। इससे उम्मीद है कि कंपनी के पुनर्गठन को नई दिशा मिल सकेगी।
लैरी पेज ने लिखा कि अल्फाबेट के जरिए और ज्यादा आजादी मिल सकेगी। साथ ही कंपनी इसके तहत कई तरह के ब्रांड और डेवलप कर सकती है। पिचाई जहां अल्फाबेट के प्रेसीडेंट होंगे तो गूगल के मौजूदा चेयरमैन एरिक श्मिट अल्फाबेट
के कार्यकारी चेयरमैन होंगे।
क्या है खास
- अल्फाबेट के तहत ही गूगल की सभी बड़ी गतिविधियां संचालित होंगी।
- गूगल इंटरनेट सर्च, एप, यूट्यूब और एंड्रॉयड को बरकरार रखेगा।
- अल्फाबेट के साथ कुछ नई चीजें भी जुड़ने वाली हैं।
- निवेश और रिसर्च यूनिट्स, स्मार्ट-होम यूनिट 'नेस्ट' और ड्रोन को जोड़ेगा।
लैरी पेज को उम्मीद है कि अल्फाबेट के आने के बाद से गूगल और बेहतरी से काम कर सकेगा। साथ ही कंटेंट को लेकर भी और ज्यादा पारदर्शिता आ पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications