नेपाल के भूकंप में गूगल को बड़ी त्रासदी, सीईओर डैन फ्रेडिनबर्ग की मौत
काठमांडू। नेपाल में आये भीषण भूकंप में मरने वालों हजारों लोगों में गूगल के सीईओ डैन फ्रेडिनबर्ग भी शामिल हैं। गूगल के वरिष्ठ अधिकारी फ्रेडिनबर्ग के साथ मौजूद 18 से अधिक लोगों की इस भूकंप में मौत हो गयी है।

नेपाल में शनिवार को आए इस विनाशकारी भूकंप और बर्फीले तूफान में फ्रैडिनबर्ग के साथ उनक सभी साथियों की भी मौत हो गयी है। गूगल के सीईओ समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के बाद एवरेस्ट पर आये हिमस्खलन में इन सभी लोगों की जान ले ली।
एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए सैकड़ों पर्वतारोही बेस कैंप एकजुट हुए थे लेकिन बर्फीले तूफान के कारण कैंप के कई हिस्से ढह गये। गूगल के एक अधिकारी लॉरेंस यू ने एक ब्लॉग पोस्ट करके इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है कि फ्रेडिनबर्ग के साथ गूगल के तीन अन्य कर्मचारी भी एवरेस्ट फतह करने के लिए नेपाल गए थे। उनकी जान बच गई है।
गूगल के फ्रैडिनबर्ग सहित जैग्ड ग्लोब के मार्केटिंग डायरेक्टर टॉम ब्रिग्स भी एवरेस्ट की चोटी पर पर्वतारोहण करने गये थे, जिनकी इस हादसे में मौत हो गयी है। फ्रैडिनबर्ग गूगल एक्स के प्राइवेसी के मुखिया थे, जोकि गूगल की मुख्य टीम थी जिसके हेड थे फ्रैडिनबर्ग। फ्रैडिनबर्ग के साथ उनकी छोटी बहन मेगन इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके अपने भाई को श्रद्धांजली दी है।












Click it and Unblock the Notifications