Google Layoffs: एक बार फिर से गूगल में भारी छंटनी, 6 महीने में दूसरी बार कंपनी से निकाले जाएंगे कर्मचारी

इस साल जनवरी में Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने लगभग 12,000 लोगों को नौकरी से निकालने की घोषणा की थी। अब एक बार फिर से गूगल ने छंटनी करने का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक गूगल अपने वेज मैपिंग ऐप से लोगों को निकाल रही है। मैपिंग ऐप वेज की एडवर्टिजमेंट सिस्टम को गूगल एडवर्टिजमेंट टेक्नीक के साथ विलय किया जा रहा है।

Google Layoffs

Google ने जून 2013 में 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर में वेज का अधिग्रहण किया था। वेज एक ऐसा ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को सर्वोत्तम रास्ता खोजने में मदद करता है। इसके साथ ही उन्हें वास्तविक समय में ट्रैफ़िक की जानकारी भी देता है। कथित तौर पर इस ऐप के 140 मिलियन यूजर्स हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने मंगलवार से वेज मैपिंग सेवा में छंटनी शुरू कर दी है। इसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि वह कितने लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक वेज मैपिंग ऐप में वर्तमान में 500 से अधिक कर्मचारी हैं।

गूगल की योजना वेज के विज्ञापन प्रबंधन को वैश्विक व्यापार संगठन में बदलने और इसे गूगल मैप के साथ एलाइन करने की है, जिसके परिणामस्वरूप सेल्स, ऑपरेशन, मार्केटिंग और विश्लेषक में वेज विज्ञापनों के मोनेटाइजेशन से संबंधित भूमिकाओं में छंटनी होगी।

ब्रिटिश अखबार गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के निवेशकों में से एक अरबपति कारोबारी सर क्रिस्टोफर हॉन के हेज फंड ने कंपनी को लिखा है कि गूगल और यूट्यूब के कर्मचारियों को बहुत अधिक भुगतान किया जाता है और इसके कार्यबल में भारी कटौती की जानी चाहिए।

आपको बता दें कि 2023 में टेक कंपनियां ने अर्थव्यवस्था के कमजोर हालात व अपनी स्थिति को देखते हुए बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही है। ट्विटर, मेटा, अमेजन, सेल्सफोर्स जैसी कई कंपनियों ने इस साल भारी छंटनी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+