Google ने Doodle के जरिए किया स्पेनिश लेखक को सम्मानित, जीत चुके हैं नोबेल प्राइज

नई दिल्लीः गूगल ने डूडल के जरिए आज दुनिया के सबसे प्रसिद्ध लेखक गेब्रियल गार्सिया मार्क्वेज़ को उनकी 91 वीं जयंती पर सम्मान दिया है। कोलंबिया में जन्में गेब्रियल अपनी पीढ़ी के प्रभावशाली लेखकों में से एक थे। गार्सिया ने दुनिया भर में लाखों पाठकों के दिलों में जगह बनाई। उन्हें गैबो के नाम से भी जाना जाता था। उन्हें स्पेनिश भाषा के सबसे महान लेखकों में से एक माना जाता है।

Google honours Gabriel Garcia Marquez on his 91st birthday

17 वीं शताब्दी के मिगुएल डे सर्वेंटे के बाद स्पेनिश भाषा के सबसे लोकप्रिय लेखक रूप में जाने जाते हैं। गेब्रियल को साल 1982 में साहित्य में नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया। उन्हें दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण लेखकों में से एक माना जाता है जो पाठकों को अपनी जादुई कहानी से में आकर्षित करने की क्षमता रखते थे।

गेब्रियल गार्सिया के काम की मार्क ट्वेन और चार्ल्स डिकेंस के काम के साथ तुलना की जाती थी। उनकी लोकप्रिय नोवल द पैट्रिआर्क, लव इन द टाईम ऑफ़ कोला और वन हंड्रेड ऑफ साउन्टिटी, क्रॉनिकल ऑफ़ ए डेथ फॉर्टोल्ड आदि शामिल रही।

गेब्रियल गार्सिया मार्क्वे का जन्म 6 मार्च, 1 9 27 को कोलंबिया में हुआ था। बचपन में ही उनके माता-पिता का देहांत हो गया था। इसलिए वो अपने दादा-दादी के साथ रहे। 17 अप्रैल, 2014 को अंतिम सांस ली।

इससे पहले 31 जनवरी को गूगल ने डूडल के साथ भारत के बेहतरीन लेखक कमला दास को भी सम्मानित किया था। कमला ने कई मुद्दों पर लिखा था जैसे कि बाल देखभाल, महिलाओं और राजनीति आदि। वह केरल के त्रिशूर जिले में 31 मार्च, 1 9 34 को पैदा हुईं थीं। उनका बचपन कलकत्ता में बिताया, जहां उनके पिता एक कंपनी में काम करते थे।।

यह भी पढ़ें- Jio को मिली बड़ी कामयाबी, मिला निधास ट्रॉफी के डिजिटल प्रसारण का राइट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+