गूगल के ऑफिस में कर्मचारियों ने किया जमकर हंगामा, 8 घंटे तक मचाते रहे उत्पात, जानिए क्या है मामला?
Google Office: दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी Google में पहली बार ऐसी घटना हुई जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। गूगल के कर्मचारियों ने ऑफिस में जमकर हंगामा किया है। इस दौरान उन्होंने ऑफिस पर लगभग 8 घंटे तक कब्जा जमाए रखा।
कई कर्मचारी कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क में कंपनी के इजरायली सरकार के साथ काम करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। ये चाहते थे कि गूगल इजराइल की सरकार के साथ काम करना बंद कर दे। गूगल के कर्मचारियों ने न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया सहित विभिन्न गूगल कार्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया में तो गूगल क्लाउड के CEO थॉमस कुरियन के ऑफिस तक प्रदर्शनकारी पहुंच गए। इन कर्मचारियों की मांग थी कि गूगल को इजराइली सरकार के लिए अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाएं देना बंद कर देनी चाहिए। ये सेवाएं अरबों डॉलर के AI कॉन्ट्रैक्ट प्रोजेक्ट निंबस से जुड़ी हैं जिस पर 2021 में साइन किए गए थे।
कर्मचारियों की मांगों में इजराइल की 'नस्लभेदी' सरकार और सेना के साथ सभी व्यापार बंद करने के अलावा फिलिस्तीनी और मुस्लिम कर्मचारियों के उत्पीड़न और उन्हें जबरन चुप कराने की प्रवृत्ति को रोकने की मांग भी शामिल है। किसी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा राजनीतिक मांग को लेकर किया गया शायद यह पहला ऐसा अजीबोगरीब प्रदर्शन है।
हालांकि, हंगामा बढ़ने के बाद मैनेजमेंट को पुलिस बुलाना पड़ा जिसके बाद कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी ऑनलाइन शेयर किया गया है, जिसमें कर्मचारियों को गूगल ऑफिस के अंदर बैठे देखा जा सकता है।
BREAKING: Google employees were arrested after occupying their boss's office for more than 8 hours to demand that the company sever ties with Israel.
— Michael Sinnemann, Author, Actor, licensed broker (@1Sinn1) April 17, 2024
WATCH: pic.twitter.com/HzHbPX0WQW
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान कंपनी के एक पदाधिकारी ने उनसे संपर्क किया और उन्हें बताया कि उन्हें प्रशासनिक छुट्टी दी गई है। इसके बाद उनसे ऑफिस से बाहर जाने के लिए कहा गया। जब कर्मचारियों ने जाने से इनकार किया, तो पुलिस बुलानी पड़ी जिसने वहां पहुंच कर कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications